ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bhiwani: खाटूश्याम मेले के लिए रेवाड़ी से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, 20 फरवरी से होगी शुरुआत

On: February 16, 2026 8:55 PM
Follow Us:
Bhiwani: खाटूश्याम मेले के लिए रेवाड़ी से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, 20 फरवरी से होगी शुरुआत
Join WhatsApp Group

भिवानी, Bhiwani Jaipur Special Train: हरियाणा की धर्मनगरी भिवानी से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर और प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। यात्रियों की भारी मांग और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आज से जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन फिर से शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते पिछले महीने इस महत्वपूर्ण ट्रेन को रद्द कर दिया गया था। अब इसके दोबारा शुरू होने से दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस का पूरा टाइम टेबल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने शेड्यूल की जानकारी दी है। ट्रेन नंबर 09733 (जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल) 16 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होगी और दोपहर 02:20 बजे भिवानी स्टेशन पहुंचेगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

वापसी में ट्रेन नंबर 09734 (भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल) 16 से 28 फरवरी तक भिवानी जंक्शन से शाम 04:05 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

अपने सफर के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद, नींदर बैनाड और ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर रुकेगी। 11 डिब्बों वाली इस ट्रेन का रींगस में ठहराव होने से खाटूश्याम जाने वाले भक्तों को सीधा फायदा होगा।

खाटूश्याम मेले के लिए रेवाड़ी से स्पेशल ट्रेनें

रेलवे अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि खाटूश्याम धाम में आयोजित होने वाले वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले को देखते हुए रेवाड़ी-रींगस रूट पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

रात की सेवा: ट्रेन नंबर 09633 (रेवाड़ी-रींगस स्पेशल) 20 से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से रात 10:50 बजे चलकर देर रात 01:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09634 (रींगस-रेवाड़ी) 20 से 28 फरवरी तक रींगस से रात 02:05 बजे चलकर सुबह 05:10 बजे रेवाड़ी आएगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर रुकेगी। इसमें डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।

दिन की सेवा: इसके अलावा, ट्रेन नंबर 09637 (रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस) 20 से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 02:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09638 रींगस से दोपहर 02:55 बजे चलकर शाम 06:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 8 जनरल कोच होंगे।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

Noida Kalindi Kunj Flyover: NHAI बनाएगा 1.5 किमी लंबा फ्लाईओवर, मदनपुर खादर से मिलेगी राहत

भरोसेमंद और सटीक खबरों के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment