ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

रोहतक में ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत, 95 लाख से बनेंगे दो हेल्थ सेंटर, 6 महीने में तैयार!

On: September 12, 2025 5:20 PM
Follow Us:
रोहतक में ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत, 95 लाख से बनेंगे दो हेल्थ सेंटर, 6 महीने में तैयार!
Join WhatsApp Group

रोहतक, Rohtak Sub Health Center: सुनारिया खुर्द और सुनारिया कलां के लोगों के लिए खुशखबरी! अब छोटी-मोटी बीमारियों के लिए शहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम रोहतक ने दोनों गांवों में सब हेल्थ सेंटर खोलने की योजना को हरी झंडी दे दी है।

95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन सेंटरों से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ा फायदा होगा। सुनारिया खुर्द के हेल्थ सेंटर का टेंडर 47.48 लाख रुपये का है, जिसका वर्क ऑर्डर 15 सितंबर को जारी होगा। वहीं, सुनारिया कलां के लिए 47.47 लाख रुपये का टेंडर है, और इसका वर्क ऑर्डर 12 सितंबर को जारी हो चुका है। दोनों प्रोजेक्ट्स को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

गुणवत्ता पर रहेगी नजर

नगर निगम ने निर्माण की गुणवत्ता और समय सीमा पर नजर रखने के लिए एक खास मॉनिटरिंग टीम बनाई है। यह टीम समय-समय पर प्रोजेक्ट की प्रगति की रिपोर्ट देगी, ताकि काम में कोई ढील न हो। नगर निगम के एक्सईएन नवीन धनखड़ ने बताया कि दोनों सेंटरों के टेंडर लग चुके हैं और जल्द ही काम शुरू होगा।

रोहतक के ग्रामीणों को क्या मिलेगा फायदा?

ग्रामीण इलाकों में अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी थी। छोटे चेकअप या बच्चों के टीकाकरण के लिए भी लोगों को शहर के अस्पतालों में जाना पड़ता था। इन हेल्थ सेंटरों के बनने से गांव में ही इलाज, टीकाकरण और मां-शिशु सेवाएं मिलेंगी। जरूरत पड़ने पर इन सेंटरों को भविष्य में और अपग्रेड किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल का दिल खोलकर स्वागत किया है।

डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया 'Dual OTP' सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 
डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया ‘Dual OTP’ सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment