ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पंचकूला में मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 31 जनवरी तक करें आवेदन, 12,000 तक मिलेगी छात्रवृत्ति!

On: सितम्बर 12, 2025 5:06 अपराह्न
Follow Us:
पंचकूला में मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 31 जनवरी तक करें आवेदन, 12,000 तक मिलेगी छात्रवृत्ति!
Join WhatsApp Group

पंचकूला, Dr. Ambedkar Scholarship: पंचकूला के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खबर! हरियाणा सरकार की ‘डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना’ के तहत 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतु, अर्ध-घुमंतु और टपरीवास जाति के छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन https://saralharyana.gov.in पोर्टल पर करना होगा। यह योजना छात्रों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने के लिए है।

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?

जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल बंसल ने बताया कि इस योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। छात्रवृत्ति की राशि 8,000 से 12,000 रुपये तक है। 10वीं पास छात्रों के लिए शहरी क्षेत्र में 70% और ग्रामीण क्षेत्र में 60% अंक जरूरी हैं। 11वीं और डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स के पहले साल के छात्रों को 8,000 रुपये मिलेंगे। 12वीं पास करने वालों के लिए शहरी क्षेत्र में 75% और ग्रामीण में 70% अंक जरूरी हैं। स्नातक (आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस) और डिप्लोमा कोर्स के लिए 8,000 रुपये, इंजीनियरिंग/तकनीकी कोर्स के लिए 9,000 रुपये और मेडिकल/अलाइड कोर्स के लिए 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। स्नातकोत्तर कोर्स में आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस के लिए 9,000 रुपये, इंजीनियरिंग/तकनीकी के लिए 11,000 रुपये और मेडिकल/अलाइड कोर्स के लिए 12,000 रुपये मिलेंगे।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

पिछड़ा वर्ग के लिए भी मौका

पिछड़ा वर्ग (ब्लॉक A) के 10वीं पास छात्रों के लिए शहरी क्षेत्र में 70% और ग्रामीण में 60% अंक जरूरी हैं, उन्हें 8,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। ब्लॉक B और अन्य वर्गों के लिए शहरी क्षेत्र में 80% और ग्रामीण में 75% अंक जरूरी हैं, और उन्हें भी 8,000 रुपये मिलेंगे। आवेदनकर्ता का हरियाणा का स्थायी निवासी होना और अगली कक्षा में प्रवेश जरूरी है।

पंचकूला में कैसे करें आवेदन?

पात्रता और अन्य जानकारी के लिए www.haryanascbc.gov.in वेबसाइट देखें। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2583378 या जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। विशाल बंसल ने बताया कि यह योजना छात्रों को प्रोत्साहन देगी और उनके करियर को नई दिशा देगी।

हरियाणा ITI में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट | haryana-iti-admission-2026-on-the-spot-last-date-extended-ncvt-scvt
हरियाणा ITI में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment