ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh AQI: गारबेज डंप में अचानक लगी आग, शहर की आबोहवा में घुला धुआं

On: June 1, 2025 1:42 PM
Follow Us:
Chandigarh AQI: गारबेज डंप में अचानक लगी आग, शहर की आबोहवा में घुला धुआं
Join WhatsApp Group

Chandigarh AQI On the evening of the deadline for clearing the garbage dump, a fire broke out in the dumping ground: नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कहा था कि 31 मई तक डड्डूमाजरा गारबेज डंप को क्लियर कर देंगे। 31 मई की शाम को ही डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई।

शाम करीब 5:30 बजे आग लगने की जानकारी फायर डिपार्टमेंट को मिली, जिसके बाद आग काबू करने के लिए कई फायर टैंडर भेजे गए। रात करीब 9.30 बजे फायर डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पाने का दावा किया। हालांकि आग की लपटें तो बुझा दी गई थीं, लेकिन धुआं पहले की तरह ही उठ रहा था।

शाम को चंडीगढ़ में हुई बारिश का भी डंपिंग ग्राउंड की आग पर फर्क नहीं पड़ा। डेडलाइन के आखिरी दिन ही कचरे के पहाड़ में लगी आग को स्थानीय लोग शक की निगाह से देख रहे हैं।

दबी जुबान से कई लोगों ने कहा कि आग लगी नहीं लगाई गई है। फायर डिपार्टमेंट के अफसरों के मुताबिक अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है। डंपिंग ग्राउंड में कचरे के बीच से गैस रिसने की वजह से भी कई बार आग लग जाती है।

शाम को तेज हवाएं चलने से भी आग बुझाने में दिक्कत आई। बारिश से भी खास मदद नहीं मिली। तेज हवा के कारण कचरे के ढेर में लगी आग तेजी से फैली। उस वक्त काबू करना मुश्किल था।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

फायर डिपार्टमेंट के अफसरों के मुताबिक डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की जानकारी आने के बाद देर रात तक 7 गाड़ियां यहां पर भेजी गई थीं। कचरे में आग लगने से जहरीले धुएं के चलते आसपास के लोग और फायर कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद एयर पॉल्यूशन कम हो जाता है, यहां उलटा हुआ तेज हवा चलने और बारिश से एयर पॉल्यूशन साफ हो जाता है। लेकिन शनिवार को बारिश और तेज हवा के बावजूद इस इलाके में एयर पॉल्यूशन में तेज बढ़ोतरी हुई।

रियल टाइम मॉनिटरिंग स्टेशनों का डेटा देखें तो खासतौर से सेक्टर-25 मॉनिटरिंग स्टेशन, जो डड़माजरा डंपिंग ग्राउंड के करीब ही है, तो एयर पॉल्यूशन बढ़ा।

Chandigarh AQI का क्या है हाल?

AQI सेक्टर-25 में एयर क्वालिटी इंडेक्स

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

शाम 5 बजे : 130 पॉइंट एक्यूआई

रात 9 बजे : 171 पॉइंट एक्यूआई

पीएम2.5 : 246 माइक्रोग्राम / क्यूबिक मीटर

पीएम 10 : 182 माइक्रोग्राम / क्यूबिक मीटर

नाइट्रोजन का स्तर 66

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर : 54

अन्य सेक्टरों में एयर क्वालिटी बेहतर

सेक्टर-22 में : 158 प्वाइंट एक्यूआई
सेक्टर-53 में : 129 प्वाइंट एक्यूआई

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment