ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Community Centre Booking: चंडीगढ़ कम्युनिटी सेंटर बुकिंग नए रेट, नई स्कीम, और गरीब बेटियों के लिए खास तोहफा!

On: June 16, 2025 1:15 PM
Follow Us:
Chandigarh Community Centre Booking: चंडीगढ़ कम्युनिटी सेंटर बुकिंग नए रेट, नई स्कीम, और गरीब बेटियों के लिए खास तोहफा!
Join WhatsApp Group

Chandigarh Community Centre Booking New rates, new scheme, and special gift for poor daughters: नगर निगम शहर के 50 कम्युनिटी सेंटर्स के बुकिंग रेट बढ़ाएगा और ड्राफ्ट पॉलिसी गाइड लाइन को संशोधित किया जाएगा। इस संबंधी एजेंडा 27 जून को हाउस मीटिंग में डिस्कस होगा। इनमें ए कैटेगरी के 11 कम्युनिटी सेंटर का बुकिंग रेट 60 हजार करने जा रहा है।

Chandigarh Community Centre Booking: जानें क्या हुआ बदलाव?

इनमें सेक्टर-19, 23 और 33 के कम्युनिटी सेंटर का बुकिंग रेट 24158 है जबकि सेक्टर-30, 35, 37, 38, 38 वेस्ट 43, 49 और सेक्टर-50 के कम्युनिटी सेंटर का मौजूदा बुकिंग रेट 49315 है। 22 कम्युनिटी सेंटर का 40 हजार और दो का 30 हजार बुकिंग रेट किया जाएगा।

सी कैटेगरी के 16 कम्युनिटी सेंटर, जंज घर और धर्मशाला में से इंदिरा कॉलोनी, धनास मिल्क कॉलोनी, धनास रिहेबिलिटेशन कॉलोनी, विकास नगर मौलीजागरां कॉम्प्लेक्स, ईडब्ल्यूएस मलोया और किशनगढ़ के कम्युनिटी सेंटर का 20 हजार रुपए, रामदरबार कॉलोनी सेक्टर-56, सुंदरनगर मौलीजागरां बापूधाम कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर का 30 हजार रुपए बुकिंग रेट किया जाएगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

सेक्टर-56 के कम्युनिटी सेंटर का 48315 से घटाकर 30 हजार किया जाएगा। जबकि डड्डूमाजरा कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर का बुकिंग रेट 15 हजार रुपए, हरिजन धर्मशाला मनीमाजरा का बुकिंग रेट 5 हजार रुपए, मलोया नॉन एसी का बुकिंग रेट 4026 से बढ़ाकर 7 हजार किया जाना है। सफाई के 2 हजार अलग से होंगे। सिक्योरिटी राशि 25 फीसदी अगल से देनी होगी।

इस एजेंडे को 3 जून को अगली हाउस मीटिंग के लिए डेफर किया गया था। इलेक्शन की परमिशन नहीं होगी, कमर्शियल इवेंट और एडवर्टाइजमेंट अलाउड नहीं होगा। स्पॉन्सरशिप नहीं कर सकेंगे। केवल यूजर चार्जेज एक हजार प्लस जीएसटी देना होगा।

गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की बुकिंग फ्री

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

शहर के सभी कम्युनिटी सेंटर्स में अब किसी में फ्री में कार्यक्रम नहीं होगा। अब किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी, रिटायरमेंट पार्टी, आरडब्ल्यूए एसोसिएशन, पेंशनर्स एसोसिएशन और अन्य एसोसिएशन 6 घंटे की बुकिंग होगी। उन्हें बुकिंग प्राइस के 30 फीसदी देने होगा जबकि सिक्योरिटी राशि 25 फीसदी देनी होगी।

वहीं कमर्शियल बुकिंग के लिए हर साल जंज घर और कम्युनिटी सेंटर पहली मई से 31 अक्टूबर तक ही बुक हो सकेंगे। वहीं गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में लड़कियों की शादी के लिए बुकिंग अब फ्री होगी।

अफसरों ने कमेटी की मीटिंग में बुकिंग राशि की 50 फीसदी प्रपोज किया था जिसे काउंसलर ने रिजेक्ट कर दिया। गरीब कन्या की शादी के लिए एरिया काउंसलर के अलावा मेयर/ कमिश्नर की रिकमंडेशन होगी। एरिया काउंसलर केवल अपने ही वार्ड के कम्युनिटी सेंटर की रिकमंडेशन कर सकेगा।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अगर वार्ड में कम्युनिटी सेंटर नहीं है तो साथ की वार्ड के लिए रिकमंडेशन कर सकेगा । जबकि मेयर / कमिश्नर किसी भी वार्ड के लिए आवेदक की रिकमंडेशन कर सकेंगे। कार्यक्रम से 30 दिन पहले बुकिंग नहीं कर सकेगा।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment