ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Fancy Number: 31 लाख की बोली, लेकिन बिडर गायब, RLA का 15 दिन का अल्टीमेटम

On: सितम्बर 13, 2025 5:29 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh Fancy Number: 31 लाख की बोली, लेकिन बिडर गायब, RLA का 15 दिन का अल्टीमेटम
Join WhatsApp Group

Chandigarh Fancy Number Auction, चंडीगढ़: चंडीगढ़ में महंगी गाड़ियों के साथ फैंसी नंबरों का जुनून भी कम नहीं है। लोग ऑक्शन में अपने पसंदीदा नंबरों के लिए लाखों की बोली लगाते हैं, लेकिन कुछ बिडर बोली जीतने के बाद भी रकम जमा नहीं कराते। चंडीगढ़ नंबर की 6 सीरीज के 8 फैंसी नंबर ऐसे हैं, जिनके लिए बिडर सामने ही नहीं आए। इनमें 3 नंबरों पर तो 20 लाख से ज्यादा की बोली लगी थी। कुल मिलाकर इन 8 नंबरों के लिए 1.15 करोड़ रुपये की बोली लगी, लेकिन महीनों और साल बीत जाने के बाद भी बिडरों ने इन्हें क्लेम नहीं किया।

31 लाख की रिकॉर्ड बोली

मई 2025 में चंडीगढ़ प्रशासन ने CH-01 CZ सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी की थी। इसमें CH-01 CZ 0001 के लिए मनीमाजरा के एक निवासी ने 31 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई, जो अब तक की दूसरी सबसे बड़ी बोली है। लेकिन ऑक्शन खत्म होने के 100 दिन बाद भी बिडर ने इस नंबर को क्लेम नहीं किया। नियमों के मुताबिक, ऑक्शन के बाद बिडर को एक महीने में पूरी रकम जमा करानी होती है और तीन महीने में नंबर गाड़ी पर लगवाना होता है। ऐसा न करने पर बोली की रकम पर 10% सालाना पेनल्टी और उस पर 10% ब्याज लगता है। अगर 90 दिनों में नंबर नहीं लगाया जाता, तो नंबर रद्द कर अगले ऑक्शन में डाल दिया जाता है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

RLA की सख्ती

रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) के डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट प्रद्युमन सिंह ने बताया कि इन 8 नंबरों के बिडरों को 15 दिन का नोटिस भेजा गया है। उन्हें बोली की रकम जमा करने के लिए कहा गया है, वरना उनकी रिजर्व प्राइस जब्त कर ली जाएगी और नंबर अगले ऑक्शन में बेच दिए जाएंगे। चंडीगढ़ में हर तीसरे महीने नई सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी होती है, जिससे औसतन 3 से 4 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है।

बिडर गायब, ये हैं नंबर

इन 8 फैंसी नंबरों पर लगी बोली इस प्रकार है: CH-01 CZ 0001 (31 लाख), CH-01 CY 0001 (25 लाख), CH-01 CP 0007 (6.75 लाख), CH-01 CP 0008 (25.43 लाख), CH-01 CP 0009 (6.33 लाख), CH-01 CQ 0008 (9.01 लाख), CH-01 CT 0003 (11.56 लाख), और CH-01 CT 0009 (10 लाख)। लेकिन इनमें से कोई भी बिडर रकम जमा कराने नहीं आया।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment