ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh International Flights: चंडीगढ़ इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए एयरपोर्ट को दिया जाए ‘पॉइंट ऑफ कॉल’ का दर्जा

On: जुलाई 5, 2025 8:56 पूर्वाह्न
Follow Us:
Chandigarh International Flights: चंडीगढ़ इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए एयरपोर्ट को दिया जाए 'पॉइंट ऑफ कॉल' का दर्जा
Join WhatsApp Group

Chandigarh International Flights Chandigarh Airport should be given the status of Point of Call: ‘देश के इस हिस्से से लोगों का विदेश में आना-जाना बढ़ा है। यहां नॉन रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) पॉपुलेशन भी बढ़ी है, जिनका आना- जाना लगा रहता है। इसलिए चंडीगढ़ के एयरपोर्ट को पॉइंट ऑफ कॉल का दर्जा मिलना चाहिए, जिससे अलग- अलग देशों के लिए यहीं से सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेगी।’ देहरादून में शुक्रवार को सिविल एविएशन कॉन्फ्रेंस- 2025 में चंडीगढ़ प्रशासन ने ये मांग रखी है।

Chandigarh International Flights: चंडीगढ़ ने रखी मांग

चंडीगढ़ के सांसद और कारोबारी पिछले काफी समय से यही मांग करते आए हैं। कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ से चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट प्रद्युमन सिंह व अन्य ने हिस्सा लिया। चंडीगढ़ एनआरआई पॉपुलेशन में ज्यादा शेयर है। यूके, यूएस, कैनेडा, यूरोप व बाकी देशों से लोग यहां आते-जाते रहते हैं। सीधी फ्लाइट न होने के कारण इनको दिल्ली या अन्य एयरपोर्ट का रुख करना पड़ता है।

चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स चलाने की मांग कई बार उठ चुकी है। पूर्व और मौजूदा एमपी लोकसभा में ये मांग उठा चुके हैं। इंडस्ट्रियलिस्ट्स के एक ग्रुप ने केंद्र से ये मांग उठाई थी। कारोबार की संभावनाएं ग्लोबली बढ़ी हैं। यूके, यूरोप, सिंगापुर व अन्य देशों के लिए सीधी फ्लाइट चले तो यहां के लोग जो विदेशों में बसे हैं उनके साथ ही कारोबारियों के लिए भी फायदा होगा।

पॉइंट ऑफ कॉल का मतलब

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

ये एक तरह का एग्रीमेंट होता है जिसमें एक से दूसरे देश में फ्लाइट्स के लिए परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती। इस एग्रीमेंट के तहत ये पहले से ही तय होता है कि संबंधित देश आपस में फ्लाइट्स ऑपरेट कर सकते हैं। जिस एयरपोर्ट को पॉइंट ऑफ कॉल का दर्जा मिलता है, वहां से संबंधित देश या देशों के लिए सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट्स चलने का रास्ता साफ हो जाता है।

एरिया में आते एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को भी इस्तेमाल करने की मांग रखी गई है। पिछले कई वर्षों से टर्मिनल का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। प्रशासन ने कहा है कि कम से कम डोमेस्टिक फ्लाइट्स ऑपरेट करने की लिए टर्मिनल का इस्तेमाल करने दिया जाए। देश के इस हिस्से का

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैवल

• 8000-10000 लोग हर रोज डोमेस्टिक फ्लाइट्स से आना- जाना करते हैं।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

• 2 दिन हफ्ते में आबु धाबी की फ्लाइट- 700 से ज्यादा लोग आते-जाते हैं।

• दुबई के लिए रोज एक फ्लाइट- 2000-2500 लोग हर हफ्ते आते-जाते हैं।

एयरपोर्ट का स्टेटस

चंडीगढ़ से दो इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट हो रही हैं। एक दुबई और दूसरी अबू धाबी के लिए। एयरपोर्ट को पॉइंट ऑफ कॉल का दर्जा प्राप्त न होने से बाकी देशों के लिए यहां से सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट्स नहीं हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment