ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रोटीन इनटेक में देश के टॉप-4 में, लेकिन खाने का खर्चा कम, कैसे?

On: July 4, 2025 6:35 PM
Follow Us:
Chandigarh: चंडीगढ़ प्रोटीन इनटेक में देश के टॉप-4 में, लेकिन खाने का खर्चा कम, कैसे?
Join WhatsApp Group

Chandigarh is in the top-4 in the country in protein intake, but food expenses are low, how: चंडीगढ़ में रहने वाले लोग अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हैं। यह सामने आया है मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन की न्यूट्रिशनल इनटेक इंडिया 2022-23 और 2023- 24 की रिपोर्ट में। हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ का हर व्यक्ति पंजाब-हरियाणा के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन, कैलरी और फैट ले रहा है।

Chandigarh: प्रोटीन में चंडीगढ़ का जलवा

चंडीगढ़ में रूरल और अर्बन एरिया के लोगों की रोज की डाइट में प्रोटीन और कैलरी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। प्रोटीन इनटेक में चंडीगढ़ देश में चौथे नंबर पर है। यहां लोग रोजाना 83 ग्राम प्रोटीन ले रहे हैं। सिक्किम 94 ग्राम के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, प्रति परिवार खाने पर खर्च में चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा से पीछे है। नॉन वेजिटेरियन फूड जैसे मीट-मछली, अंडे के बजाय यहां ज्यादा लोग दूध या दूध से संबंधित प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

2023-24 की रिपोर्ट के हिसाब से शहर के लोगों को 24 परसेंट प्रोटीन मिल्क प्रोडक्ट्स से मिल रहा है, जबकि नॉन वेज खाने से 11 परसेंट प्रोटीन । फैट कंज्यूम करने में भी चंडीगढ़ के लोग पीछे नहीं हैं। लेकिन चंडीगढ़ के रूरल एरिया के मुकाबले अर्बन एरिया के लोग ज्यादा फैट कंज्यूम कर रहे हैं।

पंजाब-हरियाणा से ज्यादा कैलरी ले रहे

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

पंजाब के रूरल एरिया में हर व्यक्ति हर रोज 2300 किलो कैलरी, अर्बन एरिया में 2365f कलो कैलरी लेता है। हरियाणा में रूरल एरिया में 2367, अर्बन में 2360 किलो कैलरी कंजम्पशन है। चंडीगढ़ में रूरल में 2410, अर्बन एरिया में 2712 किलो कैलरी है। पर कैपिटा कैलरी की नेशनल एवरेज रूरल में 2212 और अर्बन में 2240 किलो कैलरी है।

अर्बन एरिया में खाने पर खर्च रूरल से कम

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

हरियाणा में 2023-24 में खाने पर ज्यादा खर्चा हुआ। इसमें प्रति परिवार का खर्चा रूरल एरिया में 50 परसेंट और अर्बन एरिया में 43 परसेंट था। पंजाब में खाने पर रूरल एरिया में 44 परसेंट और अर्बन एरिया में 42.5 परसेंट खर्चा प्रति परिवार हुआ। चंडीगढ़ में रूरल एरिया में 44.8 परसेंट और अर्बन एरिया में 39.2 परसेंट खर्च हुआ। यानि खाने पर पंजाब और हरियाणा ज्यादा खर्च कर रहे हैं।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment