ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Monsoon 2025: चंडीगढ़ में 914 मिमी बारिश, येलो अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी, नालों में प्रवेश पर बैन!

On: सितम्बर 3, 2025 6:06 पूर्वाह्न
Follow Us:
Chandigarh Monsoon 2025: चंडीगढ़ में 914 मिमी बारिश, येलो अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी, नालों में प्रवेश पर बैन!
Join WhatsApp Group

Chandigarh Monsoon 2025, सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़ : शहर में मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में 40 मिमी से अधिक वर्षा हुई, जिससे मौसम में बदलाव आया। लगातार वर्षा और तेज हवाओं के कारण सुखना लेक पर बोटिंग रोकनी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सितंबर में भी वर्षा जारी
रहने की संभावना है।

स्कूलों में छुट्टी

मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक इस सीजन में 914.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। मौसम की स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बुधवार को भी सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।

कहाँ बारिश और शहर में

जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के बाद प्रशासन ने आम जनता, निगम अधिकारियों, निजी संस्थानों और सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और जान हानि न हो।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

एडवाइजरी में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश

• सामान्य जनता को सख्त हिदायत दी गई है कि वह मानसून के दौरान झीलो नालो, तालाबों आदि जलरगेतो के पास न जाए।

• नगर निगम और इंजीनियरिंग विभाग को तुरंत सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से गिरे हुए पेड़ हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

• धंसी हुई सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने और ऐसे स्थानों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैरिकेट कर दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जाएगा।

• मैनहोल कवर और रोड गलीज को सही ढंग से लगाने और उनकी निगरानी करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

● बिजली के खभो और स्ट्रीट लाइटो की जांच तत्काल की जाएगी ताकि करंट लगने से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

• स्वास्थ्य विभाग को करंट लगने, डूबने और अन्य बारिश से जुड़ी आपात स्थितियों के इलाज हेतु पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है।

• ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जलभराव वाले अंडरपास, सबवे और पुलों को बंद कर वैकल्पिक मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाए।

बारिश से नालों झीलों में खतरा, मजिस्ट्रेट ने लगाया प्रवेश पर प्रतिबंध

लगातार हो रही भारी बारिश से विभिन्न नाले, झीलें और चो, जैसे पटियाला की राव और सुखना चो, उफान पर हैं। इन जलाशयों में प्रवेश लोगों और पालतू पशुओं के लिए खतरे से खाली नहीं है। स्थिति को गंभीर मानते हुए डीसी निशांत यादव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, अब कोई भी व्यक्ति स्वयं या पालतू पशु को नालों, चो, नदियों, तालाबों, झीलों में नहीं ले जा सकेगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल या अधिकृत सरकारी कर्मियों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश दो से लागू होकर 31 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment