ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Police: चंडीगढ़ पुलिस डिप्लोमा कोर्स ऑनलाइन पढ़ाई, 2 हफ्ते ऑफलाइन, जवान बनेंगे स्मार्ट पुलिस!

On: June 25, 2025 3:47 PM
Follow Us:
Chandigarh Police: चंडीगढ़ पुलिस डिप्लोमा कोर्स ऑनलाइन पढ़ाई, 2 हफ्ते ऑफलाइन, जवान बनेंगे स्मार्ट पुलिस!
Join WhatsApp Group

Chandigarh Police Diploma Course Study online, 2 weeks offline, Jawans will become smart cops: देश के पुलिस जवान अब गुजरात की राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा ऑनलाइन कर सकेंगे। यह कोर्स हाइब्रिड मोड में होगा। एक साल के इस कोर्स में दो सेमेस्टर होंगे। दोनों सेमेस्टर में दो-दो सप्ताह की ऑफलाइन क्लास अनिवार्य होगी। बाकी पढ़ाई ऑनलाइन होगी।

Chandigarh Police: ऑफलाइन क्लास लगानी होगी

जवान ड्यूटी के साथ कोर्स पूरा कर सकेंगे। एडमिशन लेने वाले जवानों को दोनों सेमेस्टरों में महज 2-2 सप्ताह ही ऑफलाइन क्लास लगानी होगी। बाकी पूरे साल इन सर्विस रहने वाले जवान ऑनलाइन मोड के जरिए कोर्स पूरा कर सकेंगे।

इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार यूनिवर्सिटी ने सभी राज्यों व यूटी के डीजीपी और अन्य फोर्सेज को पत्र जारी किया है। इसके आधार पर यूटी पुलिस हेडक्वार्टर ने भी इस कोर्स में दाखिले को लेकर एक सर्कुलर जारी कर दिया है। यूटी पुलिस का इस यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू भी हो चुका है।

पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में ये

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

यह कोर्स इन सर्विस पुलिस जवानों, सरकारी अधिकारियों और कानून प्रवर्तन से जुड़े कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य जवानों की पेशेवर क्षमता बढ़ाना, आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों को बढ़ावा देना और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें तैयार करना है।

कोर्स में अपराध जांच, साक्ष्य संग्रह, फोरेंसिक विश्लेषण, साइबर अपराध, आपातकालीन प्रतिक्रिया और खुफिया जानकारी जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग, संकट प्रबंधन और तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया गया है।

पहले सेमेस्टर में पुलिस प्रशासन की बुनियाद, अपराधशास्त्र, पीड़ितशास्त्र, दंडशास्त्र, भारत में पुलिस और आपराधिक कानून, उभरते अपराध और अनुसंधान पद्धति पढ़ाई जाएगी।

दूसरे सेमेस्टर में पुलिस कार्मिक प्रशासन, मानवाधिकार, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, पुलिस और मीडिया तथा शोध परियोजना शामिल होगी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

दाखिले के लिए डिग्री जरूरी

ऑनलाइन मोड में पढ़ाई के साथ जवानों को ऑफलाइन सत्रों में प्रैक्टिकल वर्कशॉप, फील्ड अभ्यास और सीनियर अधिकारियों से सवाल- जवाब का मौका मिलेगा। कोर्स में दाखिले के लिए ग्रेजुएशन डिग्री और कम से कम तीन साल का पुलिस या जांच एजेंसी में अनुभव जरूरी है। इन सर्विस जवानों, सरकारी कर्मचारियों और अनुदान प्राप्त संस्थानों के स्टाफ को प्राथमिकता मिलेगी। कोर्स की फीस 30 हजार रुपए तय की गई है। दाखिले से पहले जवानों को अपने मुख्यालय से एनओसी लेनी होगी।

चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के लिए दाखिले शुरू

यह कोर्स पहली बार हाइब्रिड मोड में शुरू किया गया है। दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के कई जवान पहले से ऑफलाइन मोड में यह डिप्लोमा कर रहे हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के लिए भी दाखिले शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी गृह मंत्रालय के अधीन है और यह कोर्स पुलिस शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए शुरू किया गया है।
– विशाल कटारिया, रिसर्च ऑफिसर, स्कूल ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी और स्मार्ट पुलिसिंग, आरआर यूनिवर्सिटी

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment