ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Housing Board: नए कलेक्टर रेट + जीएसटी से 2.71 करोड़ का पड़ेगा थ्री बेडरूम फ्लैट

On: जून 25, 2025 3:38 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh Housing Board: नए कलेक्टर रेट + जीएसटी से 2.71 करोड़ का पड़ेगा थ्री बेडरूम फ्लैट
Join WhatsApp Group

Chandigarh Housing Board Scheme Three bedroom flat for Rs 2.71 crore: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-53 जनरल हाउसिंग स्कीम अभी तक फाइनल नहीं हो सकी है। सीएचबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल नॉन ऑफिशियल मेंबर्स ने सिफारिश की है कि कलेक्टर रेट के हिसाब से इस स्कीम के फ्लैट्स के नए कलेक्टर रेट और जीएसटी मिलाकर 3 बेडरूम का फ्लैट करीब 2.71 करोड़ रुपए का पड़ेगा। पुराने कलेक्टर रेट के हिसाब से यह 1.92 करोड़ का पड़ता। इसी तरह 2 बेडरूम फ्लैट और ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत भी कई गुना बढ़ जाएगी।

Chandigarh Housing Board: इतना महंगा हो गया फ्लैट

सीएचबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मेंबर रिटायर्ड पीसीएस बलबीर सिंह ढोल ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड को ये स्कीम बिना देरी के लांच कर देनी चाहिए। बोर्ड मेंबर विनोद जोशी व एक अन्य मेंबर ने भी यही सिफारिश बोर्ड के अफसरों को की है। नए कलेक्टर रेट के हिसाब से जीएसटी भी जुड़ेगा।

अगर 18% जीएसटी जुड़ता है तो एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत में करीब 13 लाख रुपए और बढ़कर 86.90 लाख रुपए हो जाएगी। टू बेडरूम फ्लैट में – इसी स्लैब से जीएसटी लगती है तो इसकी कीमत 35.52 लाख बढ़कर करीब 2.32 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी। श्री बेडरूम फ्लैट जिसकी कीमत 2.29 करोड़ रुपए है, उसमें जीएसटी के करीब 41.35 लाख रुपए जुड़ेंगे और यह करीब 2.71 करोड़ का हो जाएगा।

कलेक्टर रेट बढ़ने के बाद रिवाइज्ड रेट के साथ फ्लैट के रेट

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

थ्री बेडरूम फ्लैट्स (192 फ्लैट्स) 74,23,922.41 रु. कंस्ट्रक्शन कॉस्ट (डेवलपमेंट कॉस्ट शामिल) • 7,42,392 रु. डिपार्टमेंट चार्जेज, कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर 10% के हिसाब से
1,28,200 रुपए प्रति गज का कलेक्टर रेट (रिवाइज्ड रेट) • 1,48,08,510.20 रुपए कलेक्टर रेट के हिसाब से जमीन की कीमत।

2,29,74,824 रुपए फाइनल कॉस्ट (कंस्ट्रक्शन कॉस्ट डिपार्टमेंटल
चार्जेज + कॉस्ट ऑफ लैंड) • पहले 1.63 करोड़ (बगैर जीएसटी) पहले के मुकाबले रेट में 66.73 लाख की बढ़ोतरी

टू बेडरूम फ्लैट्स (100 फ्लैट्स) 62,41,848 रु. कंस्ट्रक्शन कॉस्ट (डेवलपमेंट कॉस्ट शामिल) 6,24,184 रुपए डिपार्टमेंट चार्जेज, कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर 10% के हिसाब से

100.39 गज लैंड एरिया हरफ्लैट का 1,28,200 रुपए प्रति गज का कलेक्टर रेट (रिवाइज्ड रेट) 1,28,69,998 रुपए कलेक्टर रेट के हिसाब से जमीन की कीमत

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

1,97,36,031 रुपए फाइनल कॉस्ट (कंस्ट्रक्शन कॉस्ट + डिपार्टमेंटल चार्जेज + कॉस्ट ऑफ लैंड)

पहले 1.39 करोड़ (बगैर जीएसटी) पहले के मुकाबले रेट में 58 लाख की बढ़ोतरी

ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स ( 80 फ्लैट्स) • 26,37,783 रुपए कंस्ट्रक्शन कॉस्ट (डेवलपमेंट कॉस्ट शामिल)

2,63,778 रुपए डिपार्टमेंट चार्जेज, कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर 10% के हिसाब से

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

34.81 गज लैंड एरिया हर फ्लैट का 1,28,200 रुपए प्रति गज का कलेक्टर रेट (रिवाइज्ड रेट)

44,63,411 रुपए कलेक्टर रेट के हिसाब से जमीन की कीमत 73,64,972 रुपए फाइनल कॉस्ट (कंस्ट्रक्शन कॉस्ट डिपार्टमेंटल चार्जेज + कॉस्ट ऑफ लैंड) पहले 53.53 करोड़ (बगैर जीएसटी) पहले के मुकाबले रेट में 20.11 लाख की बढ़ोतरी।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment