ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Power Consumption: चंडीगढ़ में दोपहर को 452 मेगावॉट पहुंच गई बिजली खपत, सीजन में सबसे ज्यादा

Follow Us:
Chandigarh Power Consumption: चंडीगढ़ में दोपहर को 452 मेगावॉट पहुंच गई बिजली खपत, सीजन में सबसे ज्यादा
Join WhatsApp Group

Chandigarh Power Consumption Heat breaks records, power crisis in the city: बुधवार दोपहर 1 से 4 बजे तक बिजली की खपत 452 मेगावॉट पहुंच गई। यह इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा बिजली खपत है। पिछले साल 14 जून को बिजली खपत 448 मेगावॉट थी और उस दिन पारा 44.5 डिग्री था।

Chandigarh Power Consumption: गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

बुधवार को घर-घर में एसी चालू हो गए, जिससे बिजली का लोड बढ़ा और खपत रिकॉर्ड तोड़ गई। लोड बढ़ने से बिजली की लाइनें ओवरलोडेड हो गईं और जगह जगह फॉल्ट आने से बिजली गुल हो गई। दोपहर को तीन घंटों में ही 12 सब डिविजन में करीब 150 शिकायतें आईं।

मात्र ₹50 में 5 लाख का बीमा! हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए शुरू की बड़ी योजना
मात्र ₹50 में 5 लाख का बीमा! हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए शुरू की बड़ी योजना

एक दिन पहले ही चीफ सेक्रेटरी ने चंडीगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) प्रबंधन को अनशेड्यूल्ड कट लगाने पर फटकार लगाई थी। बुधवार को खपत बढ़ने पर कट तो नहीं लगाए गए, लेकिन फॉल्ट से बिजली गुल होती रही। सीपीडीएल ने शहर में कहीं भी अघोषित कट नहीं लगाया। सीपीडीएल के पास 550 मेगावॉट तक बिजली है।

बिजली संकट से निपटने की जरूरत

चंडीगढ़ में बढ़ती बिजली की मांग (rising power demand) को देखते हुए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली ढांचे को मजबूत करने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों (alternative energy sources) पर ध्यान देना जरूरी है। साथ ही, लोगों को भी बिजली का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में बिजली संकट (power crisis) और गहरा सकता है।

सावधान! क्या आपका AC भी बन सकता है बम? विवेक विहार हादसे के बाद डराने वाली रिपोर्ट
सावधान! क्या आपका AC भी बन सकता है बम? विवेक विहार हादसे के बाद डराने वाली रिपोर्ट

सेक्टर-41बी : रेजिडेंट्स पहुंच गए बिजली दफ्तर

सेक्टर-41बी की एजी ऑडिट पूल कॉलोनी गर्मी में लंबे बिजली कट लगे तो लोगों का भी पारा हाई हो गया। 3-4 दिन से रोज रात को 9 से 12 बजे तक बिजली कट जो लग रहे थे। बच्चों, बुजुगों की हालत देखकर लोग पहुंच गए सेक्टर-43 के इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के ऑफिस में नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा देखकर दफ्तर के अंदर बैठे कर्मचारी फोन पर फोन घुमाने लगे। इंतजार करने को कहा। इतने में बाहर खिड़की से अंदर झांक रही महिलाएं बोलीं- ‘खुद तो एसी में बैठे हो और हमारी बिजली काट रहे हो, पहले इनके एसी बंद करो। रात 12 बजे तक यहां हंगामा होता रहा।

वहीं बुड़ैल, मिल्क कॉलोनी, धनास रिहेबिलिटेशन कॉलोनी, डड़माजरा गांव, हल्लोमाजरा, दीप कॉम्पलेक्स, रायपुर खुर्द, मौली जागरां, मनीमाजरा के हिस्से में बिजली गुल हो गई। सीपीडीएल के डायरेक्टर अरुण वर्मा ने कहा- शिकायतें अटेंड की गई हैं।

चंडीगढ़ के पूर्व सैनिकों की हुई मौज! अब हाउस टैक्स में मिलेगी 100% की पूरी छूट
चंडीगढ़ के पूर्व सैनिकों की हुई मौज! अब हाउस टैक्स में मिलेगी 100% की पूरी छूट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now