CM Haryana Rally: Crores of rupees rained on Haryana CM’s Dadri rally! Know who got what: हरियाणा विकास रैली दादरी (Haryana CM Rally Dadri) के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढड़ा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का ऐलान किया। इस रैली में नई परियोजनाओं की सौगात देकर सरकार ने लोगों के बीच आशा का संचार किया।
बिजली से लेकर खेल तक—हर क्षेत्र को मिला विकास CM Haryana Rally
चरखी दादरी के झोझू कलां गांव में आयोजित (CM Haryana Rally) में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। गोकल गांव में 5.80 करोड़ रुपये की लागत से बने (new power substation) का उद्घाटन किया गया। वहीं पिचौपा कलां में 13 करोड़ रुपये के (sports stadium Haryana) और बाढड़ा में 3.80 करोड़ रुपये के सब स्टेशन की घोषणा की गई।
इसके अतिरिक्त झोझू कलां में ₹4.34 करोड़ लागत वाले सब स्टेशन को भी मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीण स्वास्थ्य और जल आपूर्ति को मिली मजबूती
सरकार ने दादरी क्षेत्र के चिड़िया, खेडी बूरा, बधवाना, कलियाणा और चंदेनी गांवों के लिए (health center construction) के तहत 3.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। साथ ही मकड़ानी और संतोखपुरा में ₹9.50 करोड़ की लागत से (water supply Dadri) के लिए जलघरों का निर्माण शुरू होगा।
66 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर कार्यालय की भी सौगात दी गई। यह कदम ग्रामीण स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को मजबूती देंगे।
सड़कों के कायाकल्प की भी घोषणा
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सड़कों को सुधारने के लिए लगभग ₹15 करोड़ की परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। नौसवां-खोरड़ा रोड, कपूरी टिकान कलां रोड, घसौला-मोडी रोड, दादरी-घसौला रोड और घसौला-दादरी-कलियाणा रोड की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए अलग-अलग रकम (road repair Haryana) स्वीकृत की गई।
ये कार्य ग्रामीण परिवहन को सुगम बनाएंगे और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।













