ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Community center booking: चंडीगढ़ में बढ़ेंगे कम्युनिटी सेंटर बुकिंग रेट, फ्री बुकिंग घोटाले पर हंगामे के आसार

On: जून 27, 2025 4:21 अपराह्न
Follow Us:
Community center booking: चंडीगढ़ में बढ़ेंगे कम्युनिटी सेंटर बुकिंग रेट, फ्री बुकिंग घोटाले पर हंगामे के आसार
Join WhatsApp Group

Community center booking Rates to increase in Chandigarh, uproar over free booking scam: नगर निगम हाउस मीटिंग अब 30 जून को होगी, पहले 27 जून को होनी थी। मीटिंग में कम्युनिटी सेंटर्स के बुकिंग रेट बढ़ाने का एजेंडा डिस्कस होगा। यह एजेंडा 3 जून को भी हाउस मीटिंग में रखा गया था, लेकिन हंगामे की भेंट चढ़ गया और डेफर कर दिया गया था।

Community center booking: मीटिंग अब 30 जून को

दरअसल, गरीब कन्याओं की शादी की आड़ में कुछ लोगों द्वारा फ्री में कम्युनिटी सेंटर बुक करवाने के मामले सामने आए थे। इस पर आप पार्षदों ने हाउस मीटिंग में विरोध जताया था। कहा था कि पिछले पांच साल में मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ। इससे पहले क्रिया- भोग के लिए फ्री में कम्युनिटी सेंटर बुकिंग पर ऑडिट ऑब्जेक्शन लगा है।

1 जनवरी 2024 से 30 मई 2025 तक कम्युनिटी सेंटर्स की 518 फ्री बुकिंग हुई। इसमें कितने लोग वास्तव में गरीब थे या नहीं, यह जांच का विषय है। जिस बुकिंग को लेकर मामला उठाया गया उस फॉर्म पर आप काउंसलर मनव्वर की मुहर लगी हुई है। यही मुहर दूसरे फॉर्मों पर भी लगी है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

फ्री बुकिंग घोटाले का हंगामा

कम्युनिटी सेंटर बुकिंग के नाम पर हुए कथित घोटाले ने सबको चौंका दिया है। गरीब कन्याओं की शादी के लिए फ्री बुकिंग की सुविधा का दुरुपयोग हुआ। 1 जनवरी 2024 से 30 मई 2025 तक 518 फ्री बुकिंग हुईं, लेकिन कितने लोग वाकई गरीब थे, ये जांच का विषय है। आप पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ।

सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर की एक बुकिंग पर हंगामा मचा, जहां आप काउंसलर मनव्वर की मुहर और दस्तखत वाले फॉर्म सामने आए। बुकिंग करने वाले हरदीप सिंह पर पैसे लेने का आरोप लगा, हालांकि उन्होंने लिखित में कहा कि कोई पैसा नहीं लिया गया। अब विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है और नगर निगम से रिकॉर्ड ले जा चुकी है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

दस्तखत भी वही हैं। सेक्टर-37 का कम्युनिटी सेंटर हरदीप सिंह द्वारा फ्री में बुक करवाया गया। आरोप लगे हैं कि जिसके लिए बुकिंग करवाई उससे पैसे लिए। उसी आदमी ने एमसी में लिखित में दिया कि उसने अपने कार्यक्रम के लिए बुकिंग करवाई थी, किसी ने कोई पैसा नहीं लिया। अब मामले की जांच विजिलेंस करेगी, एमसी से रिकॉर्ड ले जा चुकी है।

5 कम्युनिटी सेंटर की ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पीपीपी मोड पर

निगम आर्थिक तंगी के चलते शहर के 5 (सेक्टर-37, 38 वेस्ट, 40, 49 और 50) कम्युनिटी सेंटर की ऑपरेशन एंड मेटेनेंस प्राइवेट कंपनियों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर देने जा रहा है। हाउस में तय होगा कि इससे कम्युनिटी सेंटर के बुकिंग के रेट कितने बढ़ेंगे और एमसी को प्रति बुकिंग कितना शेयर मिलेगा। कम्युनिटी सेंटर्स को पीपीपी मोड पर करने की रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल 30 जून को हाउस में अप्रूवल के लिए आ रही है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment