ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IIT Jammu Design: आईआईटी जम्मू की दीवारों पर चंडीगढ़ आर्किटेक्चर कॉलेज का डिजाइन

On: जून 27, 2025 4:11 अपराह्न
Follow Us:
IIT Jammu Design: आईआईटी जम्मू की दीवारों पर चंडीगढ़ आर्किटेक्चर कॉलेज का डिजाइन
Join WhatsApp Group

IIT Jammu Design Chandigarh students give a new look to the hill campus: आईआईटी जम्मू कैंपस के रास्तों और कोटयार्ड को खूबसूरत बनाने का काम चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर सेक्टर-12 की फैकल्टी और बैचलर्स व मास्टर्स डिग्री के करीब 30 स्टूडेंट्स कर रहे हैं। इसका 3डी डिजाइन प्लान डेवलप किया जा चुका है, जिसे अब साकार किया जा रहा है।

IIT Jammu Design: स्टूडेंट्स ने भर दिए रंग

कोर्टयार्ड में तीन मंजिला म्यूरल तैयार किया गया है, जिसके लिए स्थानीय कलाकारों को भी शामिल किया गया। इसमें जम्मू के आर्टवर्क को भी दिखाया गया है। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर की प्रिंसिपल डॉ. संगीता बग्गा मेहता ने बताया की आईआईटी जम्मू टियर 3 आईआईटी है। मास्टर प्लान बना हुआ है, अब कैंपस को आर्किटेक्चरल और आर्टिस्टिक तौर पर डिजाइन करने का काम हम कर रहे हैं।

हमने विशेष तौर पर इस आईआईटी को चुना क्योंकि यह पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है । हमारे करिकुलम में हिल हाउसिंग और हिल आर्किटेक्चर सब्जेक्ट को विशेष रूप से सस्टेनेबल डिजाइन संदर्भ में शामिल किया गया है। हमारे डिजाइन देखने के बाद ही आईआईटी जम्मू ने हमारे साथ हाल ही में एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम्स के अलावा एक दूसरे का इंफ्रास्ट्रक्चर यूज करेंगे।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

हिली टैरेन की झलक

गेस्ट फैकल्टी निकिता किंगर ने बताया कि कैंपस के गेट से लेकर अंदर बिल्डिंग्स तक जाने के लिए रिटेनिंग वॉल के साथ चलना होता है जो 500 से 800 मीटर के बीच हैं। स्टूडेंट्स हमेशा हाई स्पिरिटेड व मोटिवेटेड रहें, इसलिए इन रास्तों पर दो डिजिटल कैनोपी लगाई जाएंगी, जो सिर्फ छांव नहीं देंगी, क्रिएटिव और शांत माहौल भी बनाएंगी।

दिखाएंगी कि आर्किटेक्चर, नेचर और टेक्नीक साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। यह आईआईटी के साइंस ट्रेडिशन और हिली टैरेन की झलक दिखाएगा।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

डिजाइन पेड़ों से प्रेरित है, जो डेवलपमेंट और ग्रोथ का प्रतीक हैं। एक कैनोपी लाइटवेट फाइबर थ्रेड से बनेगी जो पेड़ की शाखाओं जैसी दिखेगी, इस पर पौधे उग सकते हैं। दूसरी कैनोपी मजबूत स्टील बीम से बनाई जाएंगी, पेड़ की शाखाओं की तरह एंगल्स पर लगाया जाएगा। यह स्ट्रक्चर को मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाएगी।

कैनोपी और म्यूरल में नेचर और साइंस का मेल

म्यूरल में जम्मू के फ्लोरल मोटिफ को न्यूरॉन्स के रूप में उभरते दिखाया गया है। यह बताता है कि जड़ों से जुड़े रहते हुए इंसान किस तरह फ्यूचर की ओर कदम बढ़ा सकता है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment