ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

HPV Vaccine: चंडीगढ़ में 9-14 साल की लड़कियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगाने की तैयारी

Follow Us:
HPV Vaccine: चंडीगढ़ में 9-14 साल की लड़कियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगाने की तैयारी
Join WhatsApp Group

HPV Vaccine Preparations underway for free vaccination for 9-14 year old girls in Chandigarh: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार 9-14 साल की उम्र की सभी युवतियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इसकी सस्ती वैक्सीन तैयार की है।

इंस्टीट्यूट के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन के अनुसार सरकार इसे वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल करने जा रही है। हालांकि, अभी सरकार के स्तर पर टेंडर प्रोसेस और अन्य औपचारिकताओं में 1-2 साल का वक्त लग सकता है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद युवतियों को यह वैक्सीन फ्री में लगाने की योजना है।

HPV Vaccine: इतनी है इसकी कीमत

अभी सीरम इंस्टीट्यूट और नीदरलैंड की मर्क कंपनी यह वैक्सीन बनाती है। मर्क की वैक्सीन करीब 4000 रुपए की है, जबकि सीरम इंस्टीट्यूट की 2000 रुपए की। चंडीगढ़ में बुधवार को हुई कॉन्कर एचपीवी एंड कैंसर कॉन्क्लेव में डॉ. महेश हीरानंदानी ने बताया- एचपीवी से कई तरह के कैंसर हो रहे हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

प्राइवेट हॉस्पिटल में इस कैंसर से बचाव के लिए 26 से 45 साल की महिलाएं भी यह वैक्सीन लगवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 9-14 साल तक की युवतियों को यह वैक्सीन फ्री में लगाने की योजना बना रही है।

एचपीवी: हर साल देश में सवा लाख केस

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) को देश में महिलाओं में होने वाली कैंसर की दूसरी सबसे बड़ी वजह माना जाता है। आईसीओ/ आईएआरसी इंफॉर्मेशन सेंटर ऑन एचपीवी एंड कैंसर के मुताबिक हर साल भारत में सवा लाख सर्वाइकल कैंसर के मामले आते हैं, इनमें 77 मौतें होती हैं। महिला रोग विशेषज्ञों के अनुसार अभी 5 फीसदी महिलाओं को भी यह वैक्सीन नहीं लगी है। ज्यादातर महिलाओं को इस वैक्सीन के बारे में पता नहीं है। महंगा होना भी बड़ा कारण है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

5 फीसदी से भी कम महिलाओं ने यह वैक्सीन लगवाई

सेशन का संचालन करते हुए डॉ. रिधि गुप्ता ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने 2030 तक 100 फीसदी वैक्सीनेशन का टारगेट दिया है। अभी 5 फीसदी से भी कम महिलाओं ने यह वैक्सीन लगवाई है। ऐसे में लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने प्रयास तेज किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इसमें तेजी से काम किया है, जहां 100 फीसदी आबादी को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

2 साल में डेंगू वैक्सीन की तैयारी

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

सीरम इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता ने बताया कि डेंगू की वैक्सीन भी तैयार हो रही है। इसके क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं। उम्मीद है कि 2 साल के भीतर यह वैक्सीन भी आ जाएगी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment