ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi bomb blast: पानीपत में सिलिंग प्लान लागू, रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

On: November 11, 2025 7:58 PM
Follow Us:
Delhi bomb blast: पानीपत में सिलिंग प्लान लागू, रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
Join WhatsApp Group

पानीपत (Delhi bomb blast)। दिल्ली में बम धमाके के बाद औद्योगिक नगरी में दूसरे दिन भी हाईअलर्ट रहा। एसपी ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सिलिंग प्लान लागू कर नाकों की संख्या 44 से बढ़ाकर 67 कर दी गई है। खुफिया विभाग को भी सतर्क किया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त की गई। एसपी ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।

Delhi bomb blast: नाकाबंदी कर वाहनों की जांच

सोमवार की शाम दिल्ली में एक कार में धमाका हुआ था। वह कार हरियाणा नंबर की थी। इस कारण डीजीपी ने हरियाणा को अलर्ट कर दिया था। सोमवार देर रात तक नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई थी। मंगलवार को भी पुलिस दिनभर अलर्ट रही। दिन में भी वाहनों की जांच की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़ वाले बाजार में तलाशी अभियान चलाया। शाम को सिलिंग प्लान के तहत नाकों पर पहुंचकर वाहनों की जांच की गई।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

एसपी ने लोगों से अपील की कि वह खुद भी संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान रखें। कोई भी लावारिस सामान मिलने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें।

दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद जिले में अलर्ट किया गया है। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। पार्किंग में खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

रेलवे समेत आसपास के सभी छोटे स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रेन के डिब्बों और प्रवेश द्वार पर भी टीम ने सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा रखी है।

जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि दिल्ली में बम धमाके की घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर यात्री के सामान की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीना ने बताया कि स्टेशन के अंदर और बाहर संयुक्त जांच टीमें तैनात हैं। आरपीएफ जवान ट्रेनों के अंदर भी नियमित रूप से जांच कर रहे हैं। यात्रियों के बैग, ट्रॉली और पार्सल की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर का उपयोग किया जा रहा है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment