ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पालम क्रॉसिंग 3 महीने बंद जाम से बचने के ये रास्ते अपनाएं

On: November 27, 2025 9:46 AM
Follow Us:
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पालम क्रॉसिंग 3 महीने बंद जाम से बचने के ये रास्ते अपनाएं
Join WhatsApp Group

Delhi Traffic Advisory Palam Crossing: दिल्ली पालम रेलवे क्रॉसिंग 3 महीने बंद रहेगी। ट्रैफिक डायवर्जन लागू, फ्लाईओवर और रिंग रोड के रास्ते इस्तेमाल करें। नोएडा में भी सीएम योगी के दौरे से ट्रैफिक बदलेगा।

दिल्ली के पालम रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण अगले 3 महीने ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर से निर्माण प्रक्रिया जारी है जो अगले तीन महीने तक और चलेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा।

जाम की स्थिति न पैदा हो और यातायात सुचारू रूप से चले इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है। इसके लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। लिहाजा वाहन चालक एडवाइजरी को देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

यातायात परिवर्तन मार्ग

द्वारका से दिल्ली कैंट धौला कुआं जाने वालों को पालम द्वारका फ्लाईओवर का उपयोग करना होगा। मंगलापुरी से दिल्ली कैंट धौला कुआं जाने वाले परशुराम चौक से पालम फ्लाईओवर होकर आगे बढ़ें।

पालम कॉलोनी से पालम फ्लाईओवर रोड जाने वाले परशुराम चौक मंगलापुरी भगत चंद्र अस्पताल चौक होते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। भारी वाहनों को पालम क्षेत्र से बचना होगा रिंग रोड या एनएच 48 का पालन करें।

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत
गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत

रेलवे फाटक बंद होने से यहां भारी ट्रैफिक दबाव बन रहा है इसलिए पुलिस ने कई डायवर्जन लागू किए हैं। लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि प्रभावित हिस्सों की ओर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।

भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें ताकि जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। सुचारू आवागमन के लिए यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

नोएडा के इन क्षेत्रों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

इधर नोएडा एयरपोर्ट की समीक्षा और सेक्टर 50 स्थित मेदांता हॉस्पिटल का उद्घाटन करने आ रहे सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर भी ट्रैफिक बदलेगा। गुरुवार को दोपहर लगभग ढाई बजे सीएम योगी अस्पताल के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे और वहां लगभग 45 मिनट तक रहेंगे।

लेटेस्ट ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार इस दौरान सेक्टर 113 से सेक्टर 50 तक आने जाने वाले मार्गों पर जैसे कि सेक्टर 78 अस्पताल के सामने वाली सड़क बरौला बाइपास और सेक्टर 50 के मुख्य मार्गों सहित कुछ अन्य सड़क मार्गों पर 20 25 मिनट के लिए वाहन मार्गों में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात पुलिस ने यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही योजना तैयार कर ली है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment