ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Derabassi News: बरवाला रोड पर पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने की समस्या

On: मई 21, 2025 11:25 अपराह्न
Follow Us:
Derabassi News: बरवाला रोड पर पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने की समस्या
Join WhatsApp Group

Derabassi News Problem of mixing sewer water with drinking water on Barwala Road: डेराबस्सी-बरवाला रोड पर स्थित भगत सिंह नगर और गुरबख्श कॉलोनी में रहने वाले लोग इस समय गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके में पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने से लोग बेहद परेशान हैं। यह समस्या पिछले एक साल से नेशनल हाईवे बरवाला रोड पर चल रहे काम के कारण आई है, जिसके दौरान पानी और सीवरेज की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। सीवरेज की पाइपें फटने के कारण गंदा पानी पीने के पानी में मिल गया है।

गुरबख्श कॉलोनी के निवासियों ने रोष जताया

इस गंभीर मामले को लेकर भगत सिंह नगर और गुरबख्श कॉलोनी के निवासियों ने नगर परिषद डेराबस्सी पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में साफ पानी न मिलने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खास तौर पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

जब यह मामला हलके के माननीय विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष, अधिकारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग बरवाला रोड पर काम कर रहे संबंधित अधिकारियों के साथ मुख्यालय डेराबस्सी में आपात बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर मौके पर भेजने के आदेश दिए और निर्देश दिए कि समस्या का जल्द से जल्द पूर्ण समाधान किया जाए।

Derabassi News: विधायक रंधावा ने सुनी समस्या

विधायक रंधावा ने कहा कि यह सिर्फ पानी का मामला नहीं है, यह लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा मामला है। सूचना मिलते ही मैंने तुरंत कार्रवाई की है और नगर परिषद को कहा है कि जो भी नुकसान हुआ है, उसे तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में बरवाला रोड के निर्माण का मुद्दा बार-बार उठाने के बाद पहली बार इस रोड का निर्माण पूरी तरह से किया जा रहा है, जिसमें पानी की निकासी का काम भी शामिल है।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

इसके बाद नगर परिषद ने टीम मौके पर भेजकर लाइनों का निरीक्षण शुरू कर दिया है और क्षतिग्रस्त पाइपों को ठीक करने का काम चल रहा है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि माननीय विधायक की रुचि के चलते जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment