Dharmendra Death Hoax Esha Deol: ईशा देओल ऑन धर्मेंद्र डेथ होक्स: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि 10 नवंबर को उन्हें यहां एडमिट कराया गया। 11 नवंबर सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर ने दुनिया में हड़कंप मचा दिया। ये अफवाह चारों तरफ फैल गई, लेकिन उनकी बेटी ईशा देओल ने इन झूठी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। ईशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर क्लियर किया कि पापा ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं।
Dharmendra Death Hoax
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने पापा के निधन की खबरों को फेक बताया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि दिग्गज एक्टर की हालत स्थिर है।
उन्होंने कहा, ‘लगता है मीडिया हद से ज्यादा एक्टिव है और झूठी खबरें फैला रही है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी फैमिली को प्राइवेसी दें। पापा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद।’
धर्मेंद्र की मौत की अफवाह से फैन्स को बड़ा शॉक लगा था। लेकिन ईशा के पोस्ट के बाद सबने राहत की सांस ली। धर्मेंद्र पिछले 6 दशकों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। बीते दिन पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी हॉस्पिटल पहुंचे थे। फैमिली के अलावा शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई सेलेब्स ने भी उनसे मुलाकात की थी।













