ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Fog Safety Device: फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के बाद भी 14 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें

On: November 25, 2025 6:43 PM
Follow Us:
Fog Safety Device: फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के बाद भी 14 घंटे की देरी से चल रही ट्रेनें
Join WhatsApp Group

अंबाला, Fog Safety Device: कोहरे के बावजूद फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के बाद भी उत्तरी रेलवे की ट्रेनें 10-14 घंटे लेट चल रही हैं। अंबाला कैंट पर सबसे ज्यादा मार, यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर।

कोहरा आया और रेलवे फिर से घुटनों पर आ गई। फॉग सेफ्टी डिवाइस (कवच जैसे सिस्टम) लगाने का ढिंढोरा पीटा गया था, लेकिन हकीकत ये है कि मंगलवार को भी ट्रेनें 14 घंटे तक लेट चल रही हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अंबाला कैंट स्टेशन पर यात्री ठंड में ठिठुरते रहे, कोई स्टेशन मास्टर के ऑफिस के चक्कर काटता दिखा तो कोई हेल्प डेस्क पर गुस्सा उतारता नजर आया। मंगलवार को छपरा-अमृतसर पूजा विशेष (04607) पूरे 14 घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा 12 से ज्यादा मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं।

Fog Safety Device: इन ट्रेनों ने यात्रियों को सबसे ज्यादा रुलाया

12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस → 2 घंटे 40 मिनट लेट
15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस → 2 घंटे 30 मिनट लेट
14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस → 1 घंटा लेट
14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस → 30 मिनट लेट
64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू → डेढ़ घंटा लेट
14521 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी → 30 मिनट लेट
15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस → 20 मिनट लेट
20433 सुबेदारगंज-कटरा जम्मू मेल → 40 मिनट लेट
12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस → 30 मिनट लेट
64522 लुधियाना-अंबाला मैमू → 30 मिनट लेट
14735 श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस → 20 मिनट लेट
14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस → 20 मिनट लेट

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

यात्रियों का कहना है कि “डिवाइस लगा है तो फिर इतनी देरी क्यों? पहले से भी बुरा हाल हो गया है।”

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment