ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Faridabad Doctor News: फरीदाबाद डॉक्टर के घर से 350 किलो विस्फोटक + AK-47 बरामद!

On: नवम्बर 10, 2025 12:14 अपराह्न
Follow Us:
Faridabad Doctor News: फरीदाबाद डॉक्टर के घर से 350 किलो विस्फोटक + AK-47 बरामद!
Join WhatsApp Group

Faridabad Doctor News फरीदाबाद:  जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के समर्थन वाले पोस्टर लगाने के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार, इसी कड़ी में हरियाणा के फरीदाबाद में डॉक्टर मुफाजिल शकील के किराए के आवास पर पुलिस ने छापा मारा है।

सूत्रों के मुताबिक, यहां से करीब 350 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट है और AK-47 राइफल बरामद होने की बात सामने आ रही है। बता दें, कि अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक केमिकल पदार्थ है। हालांकि डॉक्टर मुफाजिल शकील फरार बताया जा रहा है।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

डॉक्टर के ठिकाने से मिले विस्फोटक सामान Faridabad Doctor News

अब तक दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि डॉक्टर उमर, जो नेटवर्क का सरगना बताया जा रहा है उसके साथ एक और डॉक्टर फरार चल रहे हैं।

हरियाणा के फरीदाबाद में डॉक्टर मुफाजिल शकील के किराए के कमरे से 350 किलोग्राम विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), बम और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से एक AK-47 राइफल भी मिली है। पिछले सप्ताह GMC अनंतनाग में डॉक्टर अदील के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

पहले सहारनपुर से डॉक्टर गिरफ्तार

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से Government Medical College (GMC), अनंतनाग के पूर्व डॉक्टर अदील अहमद राठर को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लगाए गए पोस्टर डॉक्टर अदील ने ही चिपकाए थे।

CCTV फुटेज में वह पोस्टर लगाते हुए भी देखा गया था। गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस ने GMC अनंतनाग में डॉक्टर अदील के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से एक लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई। जांच अधिकारियों ने इस घटना को गंभीर बताया था और इस मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक और डॉक्टर, जिसका नाम मुजमिल है, उसे भी इस मामले में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अदील से पूछताछ के दौरान डॉक्टर मुजमिल की भूमिका सामने आई थी।

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

कई राज्यों में चल रही जांच

इस ऑपरेशन में यूपी, गुजरात, जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश तक जुड़ाव की जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस विस्फोटक सामग्री से किस बड़े षड्यंत्र की तैयारी की जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment