ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Compensation: खराब फसल का मुआवजा न मिलने से परेशान किसान, कैथल के किसान परेशान

On: नवम्बर 10, 2025 7:29 अपराह्न
Follow Us:
Compensation: खराब फसल का मुआवजा न मिलने से परेशान किसान, कैथल के किसान परेशान
Join WhatsApp Group

कैथल (crops compensation)। दिवाली का त्योहार बीते भी 21 दिन का समय हो गया है, लेकिन किसानों को अभी तक केवल मुआवजे की जगह आश्वासन ही मिला है। बारिश और नदियों में आए पहाड़ों से पानी के कारण खेतों में हुए जलभराव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था।

Compensation: दिवाली बीती नहीं मिला मुआवजा

सरकार की तरफ से दिवाली से पहले मुआवजा देने का आश्वासन किसानों को दिया था, लेकिन अभी तक भी मुआवजा न मिलने के चलते किसान मुआवजे की बाट में हैं। मुआवजे की राशि अभी तक भी किसानों के खाते में नहीं पहुंची है।

खाद-बीज की दुकान कैसे खोलें: 20 दिन में मिलेगा लाइसेंस, जानिए योग्यता और कुल खर्च | how-to-start-fertilizer-seed-store-license-process-eligibility-cost
खाद-बीज की दुकान कैसे खोलें: 20 दिन में मिलेगा लाइसेंस, जानिए योग्यता और कुल खर्च

कैथल जिला के लगभग 273 गांव के 9,745 किसानों ने पोर्टल पर अप्लाई किया था। गुहला-चीका, सीवन, पूंडरी, कलायत और ढांड क्षेत्र में धान व अन्य फसलों को नुकसान हुआ था। पटवारियों के सर्वे के बाद भी किसानों की मुआवजा राशि अटकी पड़ी है।

धान की फसलों को लेकर आवेदन

किसान नेता अंग्रेज सिंह ने बताया कि किसानों पर पहले से ही कुदरत की मार पड़ी हुई है, ऊपर से किसानों की मुआवजा राशि में देरी करके उनको परेशान किया जा रहा है। सरकार को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि किसानों के खाते में डालनी चाहिए। ताकि किसान अपना गुजर-बसर आसानी से कर सके।

मिट्टी में कम कार्बन के बावजूद अनार की बंपर पैदावार, देखें जैविक प्रबंधन का पूरा तरीका | rajasthan-jalore-farmer-nihal-singh-pomegranate-farming-success-story
मिट्टी में कम कार्बन के बावजूद अनार की बंपर पैदावार, देखें जैविक प्रबंधन का पूरा तरीका

मुख्य रूप से बौने पौधे व हल्दी रोग के एरिया के किसानों ने धान की फसलों को लेकर आवेदन किया है। वहीं, घग्गर से आई बाढ़ से मुख्य रूप से धान की फसल को नुकसान देखने को मिला है। ऐसे में इन दो फसलों के किसानों ने मुख्य रूप से आवेदन किए हैं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment