ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Firozpur-Delhi Vande Bharat: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत की समय सारिणी में बदलाव, अंबाला में 8 नवंबर को होगा स्वागत

On: नवम्बर 6, 2025 6:15 अपराह्न
Follow Us:
Firozpur-Delhi Vande Bharat: फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत की समय सारिणी में बदलाव, अंबाला में 8 नवंबर को होगा स्वागत
Join WhatsApp Group

अंबाला (Firozpur-Delhi Vande Bharat)। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 02462 और 61 के नंबर से चलेगी जबकि उद्धाटन के दिन इस वंदे भारत का नंबर 26462 व 61 निर्धारित किया गया है। रेलवे ने वंदे भारत के नए नंबर का निर्धारण कर दिया है और जल्द ही इसे रेलवे के क्रिस साफ्टवेयर पर भी अपडेट कर दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन के किराए को लेकर भी मंथन शुरु हो गया है और जल्द ही किराए की जानकारी भी सिस्टम पर अपडेट कर दी जाएगी।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत का ठहराव अंबाला कैंट में होगा। इसलिए आठ नवंबर को ट्रेन का स्वागत कैंट रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। ट्रेन के समय में भी कुछ परिवर्तन किया गया है ताकि अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

Firozpur-Delhi Vande Bharat: 6 चेयर कार और 2 एक्जीक्यूटिव कोच

मौजूदा समय में देश में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगे हुए हैं। लेकिन फिरोजपुर-दिल्ली के बीच आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसमें 6 चेयर कार और 2 एक्जीक्यूटिव श्रेणी के डिब्बे लगे हुए हैं। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री बैठ सकते हैं, जबकि प्रत्येक एक्जीक्यूटिव डिब्बे में 52 सीटें हैं, यानी कुल मिलाकर 572 सीटें फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में होंगी।

कैंट स्टेशन पर होगा स्वागत

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आठ नवंबर को नई वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत होगा। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेलवे ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और स्वागत के लिए पंडाल प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाया जाएगा। इसके अलावा वंदे भारत के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर भी खाका तैयार कर लिया गया है। फिरोजपुर से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्लेटफार्म एक पर और दिल्ली की तरफ से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म सात पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

समय में हुआ परिवर्तन

रेलवे ने आठ नवंबर से चलने वाली फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। इस संबंध में वीरवार को लिखित आदेश जारी किए गए हैं। यह फैसला कुछ ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण लिया गया है। अब नई वंदे भारत 02462 का फिरोजपुर से सुबह 8:05 बजे चलकर दोपहर 12:18 बजे अंबाला कैंट और 3:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले इस ट्रेन का फिरोजपुर से चलने का समय सुबह 7:55 बजे, अंबाला कैंट और दिल्ली पहुंचने का समय क्रमश: 11:58 बजे और 2:35 बजे निर्धारित किया गया था।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment