ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पहली बार! PM Modi 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में करेंगे सांध्य आरती

On: नवम्बर 15, 2025 9:00 अपराह्न
Follow Us:
पीएम मोदी कुरुक्षेत्र विजिट 2025 - 25 नवंबर को ब्रह्मसरोवर पर सांध्य आरती करेंगे मोदी।
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (PM Modi Kurukshetra Visit 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र आएंगे। सबसे खास बात ये है कि वे ब्रह्मसरोवर तट पर सांध्यकालीन आरती करेंगे और श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के पास सबके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाएंगे। आचमन और गीता पूजन भी कर सकते हैं। अभी पीएमओ से पूरा प्रोग्राम नहीं आया है, लेकिन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इन सबकी तैयारी शुरू कर दी है।

ज्योतिसर में 206 करोड़ का महाभारत सेंटर देखेंगे

प्रधानमंत्री ज्योतिसर में 206 करोड़ रुपये से बना नया महाभारत अनुभव केंद्र देखेंगे। इसके बाद पिहोवा रोड पर गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस समागम में शामिल होंगे। इसके लिए ज्योतिसर और इंदबड़ी के किसानों की करीब 170 एकड़ जमीन ले ली गई है। वहां 25 एकड़ में मुख्य पंडाल बनेगा, तीन हेलीपैड बनेंगे और गाड़ियों की पार्किंग भी होगी।

सुरक्षा रहेगी पूरी तरह चुस्त

केडीबी सचिव पंकज सेतिया बोले, “प्रधानमंत्री का दौरा पक्का है, मुख्यमंत्री नायब सैनी भी ऐलान कर चुके हैं।” एसपी नीतिश अग्रवाल ने कहा कि पीएम के आने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, पूरी प्लानिंग चल रही है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

रविवार को गीता रन

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव की रौनक रविवार सुबह 6:30 बजे से शुरू हो जाएगी। पुरुषोत्तमपुरा बाग से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा गीता रन को हरी झंडी दिखाएंगी। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार भी साथ होंगे।

चार कैटेगरी में दौड़ होगी

10 किमी पुरुष: पहला इनाम 31 हजार, दूसरा 21 हजार, तीसरा 11 हजार

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

5 किमी महिला: भी यही इनाम

सीनियर सिटीजन (पुरुष-महिला): पहला 5100, दूसरा 4100, तीसरा 3100 रुपये

हर ग्रुप में चौथे से दसवें स्थान तक को भी अच्छे इनाम मिलेंगे। गीता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये रन हर साल निकाली जाती है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment