ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gita Jayanti Festival: गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर बनेगा अध्यात्म-शिल्प का संगम

On: November 12, 2025 8:07 PM
Follow Us:
Gita Jayanti Festival: गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर बनेगा अध्यात्म-शिल्प का संगम
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Gita Jayanti Festival)। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर हैं। पवित्र ब्रह्मसरोवर परिसर श्रद्धा, संस्कृति और सृजन का केंद्र बनने लगा है। देश-विदेश के कलाकारों और शिल्पकारों की रचनात्मकता से यह ऐतिहासिक स्थल निखरेगा। सरस और शिल्प मेले के साथ 15 नवंबर से महोत्सव का भव्य आगाज होगा, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूरा परिसर दुल्हन की तरह सजने लगा है।

ब्रह्मसरोवर के घाटों पर कलाकारों के मंच तैयार किए जा रहे हैं, जहां देश के कोने-कोने से आए कलाकार अपनी संस्कृति और कला की अनूठी झलक प्रस्तुत करेंगे। घाटों पर कलाकारों के अभ्यास और प्रस्तुति के लिए सभी सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

महाभारत पात्रों के नाम पर रखे द्वारों के नाम

गीता महोत्सव में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत इस बार विशेष थीम पर आधारित भव्य द्वारों से किया जाएगा। इन द्वारों के नाम महाभारत के प्रमुख पात्रों के नाम पर रखे गए हैं, ताकि हर आगंतुक को धर्म, साहस और ज्ञान की प्रेरणा मिल सके।

डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया 'Dual OTP' सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 
डिजिटल अरेस्ट से बुजुर्गों को बचाएगा बैंकों का नया ‘Dual OTP’ सिस्टम, पुलिस ने जारी की सख्त गाइडलाइंस 

ब्रह्मसरोवर परिसर में ब्रह्मा द्वार, पुरुषोत्तम द्वार, कृष्ण द्वार, अभिमन्यु द्वार, सर्वेश्वर महादेव द्वार, युधिष्ठिर द्वार, अर्जुन द्वार, भीष्म द्वार सहित अन्य पात्रों के नाम पर कुल नौ आकर्षक द्वार बनाए जा रहे हैं।

प्रत्येक द्वार की अपनी एक विशिष्ट पहचान होगी। इन द्वारों पर पारंपरिक डिजाइन और पुष्प सजावट की जा रही है। हर द्वार पर ब्रह्मसरोवर परिसर का मानचित्र और गीता संदेश भी दर्शकों को देखने को मिलेगा, जिससे श्रद्धालुओं को न केवल दिशा की जानकारी मिलेगी बल्कि गीता के गूढ़ संदेश से भी परिचय होगा। ये द्वार केवल प्रवेश का माध्यम नहीं, बल्कि आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक होंगे।

Gita Jayanti Festival: कलात्मक धरोहर प्रदर्शित

हर राज्य से आने वाले शिल्पकार अपनी-अपनी लोक परंपराओं और कलात्मक धरोहरों को प्रदर्शित करेंगे। राजस्थान के मिट्टी के शिल्प, असम के बांस कार्य, कर्नाटक के लकड़ी नक्काशी और हरियाणा, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों की कारीगरी यहां देखने को मिलेगी।

Google Fine News: गूगल पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, 30 लाख का जुर्माना, बदलेगा विज्ञापन का तरीका
Google Fine News: गूगल पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, 30 लाख का जुर्माना, बदलेगा विज्ञापन का तरीका

पूरे ब्रह्मसरोवर परिसर में सफाई, रंग-रोगन और रोशनी का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रंग-बिरंगे लाइटिंग आरती स्थल, श्रीकृष्ण अर्जुन रथ सहित ब्रह्मसरोवर परिसर के चारों ओर साज-सज्जा व आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं। गीता महोत्सव विविधता में एकता की थीम पर केंद्रित है।

यहां आने वाले श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से भी रूबरू होंगे। ब्रह्मसरोवर के घाटों पर जब देशभर के कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे, तब यह पवित्र स्थल श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का संगम बन जाएगा।

Delhi Mard Bazaar Myth: क्या दिल्ली में सचमुच सजता है 'मर्दों का बाजार'? जानिए इस वायरल दावे का पूरा सच
Delhi Mard Bazaar Myth: क्या दिल्ली में सचमुच सजता है ‘मर्दों का बाजार’? जानिए इस वायरल दावे का पूरा सच

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment