ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gita Jayanti Special Trains: स्पेशल ट्रेनें शुरू, रोज़ 6 चक्कर में भीड़ संभालेंगी

On: November 22, 2025 6:06 PM
Follow Us:
Gita Jayanti Special Trains: स्पेशल ट्रेनें शुरू, रोज़ 6 चक्कर में भीड़ संभालेंगी
Join WhatsApp Group

करनाल (Gita Jayanti Special Trains): कुरुक्षेत्र में होने वाले गीता जयंती महोत्सव के दौरान हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इस बार दिल्ली-अंबाला रूट पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये सभी ट्रेनें 22 नवंबर से 5 दिसंबर तक रोजाना छह-छह चक्कर लगाएंगी।

पहली ट्रेन पानीपत से बादली तक चलेगी। दूसरी ट्रेन कुरुक्षेत्र से पानीपत, जबकि तीसरी ट्रेन जींद से कुरुक्षेत्र के बीच चलाई गई है। खास बात यह है कि जींद-कुरुक्षेत्र रूट वाली ट्रेन करनाल नहीं आएगी।

Gita Jayanti Special Trains: लोकल ट्रेनों में यात्रा होगी आसान

पानीपत-बादली और कुरुक्षेत्र-पानीपत के बीच चलने वाली दोनों ट्रेनें लोकल होंगी। इनमें सामान्य कोच लगे रहेंगे, इसलिए यात्रियों को इन ट्रेनों के लिए कोई प्री-बुकिंग नहीं करानी होगी। केवल प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा की जा सकेगी।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04484 – पानीपत से बादली
यह ट्रेन 22, 23, 25, 29, 30 नवंबर और 5 दिसंबर को चलेगी।

हरियाणा बनेगा ग्लोबल हब: इंटरनेशनल पेटेंट पर ₹1 करोड़ का इनाम, नई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार
हरियाणा बनेगा ग्लोबल हब: इंटरनेशनल पेटेंट पर ₹1 करोड़ का इनाम, नई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार

पानीपत से प्रस्थान: 11:30 सुबह

बादली पहुंचने का समय: 1:50 दोपहर

बादली से वापसी: 3:40 शाम

करनाल पहुंचने का समय: 5:57 शाम

कुरुक्षेत्र अंतिम स्टेशन: 6:50 शाम

MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस
MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस

यह ट्रेन कुल छह चक्कर लगाएगी।

ट्रेन नंबर 04486: कुरुक्षेत्र से पानीपत

यह ट्रेन भी 22, 23, 25, 29, 30 नवंबर और 5 दिसंबर को चलाई जाएगी।

कुरुक्षेत्र से प्रस्थान: 8:40 रात

करनाल में ठहराव: 9:15 रात

पानीपत पहुंचने का समय: 10:25 रात

GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं
GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं

कुरुक्षेत्र-पानीपत रूट पर चलने वाली यह ट्रेन करनाल जिले के बजीदा जटान, घरौंडा, भैणी खुर्द, तरावड़ी और नीलोखेड़ी के यात्रियों के लिए काफी लाभदायक रहेगी।

पहले दिन ही एक घंटे की देरी

कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से करनाल पहुंची। इसके अलावा जम्मू मेल, जम्मू तवी, झेलम एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से आईं, जबकि नेताजी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देर से चली।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment