ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gold Price Today: देव दीपावली पर सोने में गिरावट, चांदी 500 रुपये गिरी – फटाफट खरीदें!

On: November 6, 2025 8:38 AM
Follow Us:
Gold Price Today: देव दीपावली पर सोने में गिरावट, चांदी 500 रुपये गिरी – फटाफट खरीदें!
Join WhatsApp Group

Gold Price Today 6 November Update: दिल्ली: देव दीपावली पर सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। 24 कैरेट सोना 1,21,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी भी 1,50,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में आज के ताजा रेट जान लीजिए।

सोने और चांदी के मार्केट में दिखी हलचल Gold Price Today

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोना करीब 100 रुपये प्रति ग्राम तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी के रेट 500 रुपये प्रति किलो तक कम हुए हैं।

रिटेल बाजार में क्या है सोने का भाव?

5 नवंबर को भारत में 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 12,148 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। बताते चलें कि 4 नवंबर को ये 12,246 रुपये प्रति ग्राम था। मतलब 24 कैरेट सोने में 98 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट हुई है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अगर दूसरे कैरेट की बात करें, तो 22 कैरेट सोने में 90 रुपये प्रति ग्राम की कमी आई है। आज 22 कैरेट सोना 11,135 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 73 रुपये गिरकर 9,111 रुपये प्रति ग्राम हो गया। इस गिरावट से खरीदारों को अच्छी राहत मिली है।

चांदी की चमक भी हुई फीकी

सोने के साथ चांदी के भाव भी ढीले पड़े हैं। भारत में आज एक किलो चांदी 1,50,500 रुपये पर है, जो 4 नवंबर को 1,51,000 रुपये प्रति किलो थी। यानी चांदी में सीधे 500 रुपये प्रति किलो की कटौती हुई है। त्योहार के मौके पर चांदी की ये घटी कीमत ग्राहकों के लिए पॉजिटिव सिग्नल है।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में थोड़ा-बहुत फर्क रहता है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,21,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,21,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का रेट 1,21,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में आज 24 कैरेट सोना 1,21,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। चेन्नई में सोने का भाव सबसे हाई है, यहां 24 कैरेट सोना 1,21,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में कीमती धातुओं के रेट में नरमी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। देव दीपावली पर आई इस गिरावट से बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन ग्राहकों को एडवाइज है कि सोना खरीदते वक्त हॉलमार्किंग और पक्का बिल जरूर चेक करें।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment