Haryana CET Exam: Fraud alert: Big statement by Himmat Singh, if cheating is caught then straight to jail!: Haryana CET 2025 फर्जीवाड़ा चेतावनी (HSSC warning notice) को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बड़ा बयान जारी किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर कोई संस्थान या व्यक्ति आपको CET परीक्षा में पास कराने, (CET cheating penalty) या भर्ती में चयन सुनिश्चित करने के नाम पर पैसे मांगता है, तो उसकी बातों में न आएं।
ऐसे किसी भी संदिग्ध या फर्जीवाड़ा करने वाले की जानकारी तुरंत आयोग को दें। (CET alerts by HSSC) उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कहां करें संपर्क? आयोग से जुड़ने के सुरक्षित तरीके Haryana CET Exam
अगर आपको किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा CET परीक्षा से जुड़े किसी गलत प्रस्ताव की जानकारी मिले तो आप फौरन नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
1800 180 2022 (anti corruption bureau)
97739 66556 (Bhupendra Chauhan, HSSC Member)
92162 77773 (Himmat Singh, HSSC Chairman)
इसके साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर (CET social media update) भी आयोग को जानकारी दी जा सकती है। आयोग हर शिकायत को गंभीरता से लेगा और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
आयोग की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि CET परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल, भ्रष्टाचार या गैरकानूनी प्रक्रिया में शामिल होना कानूनन अपराध है। इस पर सख्त सज़ा दी जा सकती है।
जो भी उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें ईमानदारी और निष्पक्षता से प्रयास करना चाहिए। HSSC चेयरमैन ने कहा है कि मेहनत करने वालों को ही सफलता मिलेगी—धोखे से नहीं।











