ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा में बिजली-पानी के काम पकड़ेंगे रफ्तार, मुख्यमंत्री ने विभागों की खरीद प्रक्रिया को दी हरी झंडी

On: April 9, 2026 5:39 PM
Follow Us:
हरियाणा में बिजली-पानी के काम पकड़ेंगे रफ्तार, मुख्यमंत्री ने विभागों की खरीद प्रक्रिया को दी हरी झंडी
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, 09 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में हाई पावर्ड परचेज कमेटी (HPPC) की एक अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 10 से अधिक विभागों की खरीद प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देते हुए करीब 1028 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं इन परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो सके।

बिजली बुनियादी ढांचे और हर-हित प्रोजेक्ट को मजबूती

बैठक में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। सरकार ने डीएचबीवीएन के लिए 11 मीटर लंबे पीसीसी पोल, सिंगल फेस और थ्री फेस नेट मीटर सहित 25 केवीए ट्रांसफार्मरों की थोक खरीद प्रक्रिया को फाइनल कर दिया है। इसके साथ ही ‘हर-हित’ रिटेल प्रोजेक्ट के तहत पूरक पोषण कार्यक्रम के लिए 29 करोड़ रुपये की कमोडिटी खरीद को भी मंजूरी दी गई। चिकित्सा शिक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ‘स्टूडेंट एंड फैकल्टी लाइफ साइकिल मैनेजमेंट सिस्टम’ (एसएफएलएम) लागू करने हेतु 5.78 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

गुरुग्राम-फरीदाबाद में जल प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

गुरुग्राम महानगर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए यमुना नदी की ओर स्टॉर्म वाटर डायवर्जन के सर्वे हेतु 6.60 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। वहीं, गुरुग्राम के धनवापुर में एसटीपी निर्माण के लिए 17.75 करोड़ और 665.5 एमएलडी क्षमता वाले मुख्य पंपिंग स्टेशन पर 101 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फरीदाबाद में मास्टर जल आपूर्ति योजना के लिए 17.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, करनाल के हसनपुर में होम गार्ड प्रशिक्षण केंद्र के लिए 47.20 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है।

खेल, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास की नई राह

पंचकूला के सेक्टर-32 में 109.80 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा, जो खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में जींद के दनौदा गांव में 15.80 करोड़ रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। औद्योगिक प्रदूषण को रोकने के लिए पानीपत में 123.40 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) स्थापित किया जाएगा। बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और अन्य कैबिनेट मंत्रियों सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

हरियाणा बना देश का नंबर-1 राज्य, श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में हुई ऐतिहासिक रिकॉर्ड वृद्धि

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment