ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana: उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला, समय से क्लेम न देने पर लगाया 70 हजार जुर्माना

On: November 21, 2025 6:18 PM
Follow Us:
Haryana: उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला, समय से क्लेम न देने पर लगाया 70 हजार जुर्माना
Join WhatsApp Group

पानीपत (Haryana): जिला उपभोक्ता आयोग ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को उपभोक्ता नेत्रपाल सिंह काे 70 हजार रुपये का मेडिकल क्लेम ब्याज सहित चुकाने के आदेश दिए हैं।

आयोग ने कहा कि बीमाधारक ने समय पर इलाज कराया, दस्तावेज़ दिए और पॉलिसी वैध थी। ऐसे में अस्पताल के ब्लैकलिस्ट होने का बहाना बनाकर दावा खारिज करना गलत है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

शिकायतकर्ता नेत्रपाल सिंह ने आयोग को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सरिता के लिए 10 लाख की हेल्थ पॉलिसी और 10 हजार रुपये का दैनिक भत्ता वाला ऐच्छिक कवर लिया था। 24 मार्च 2023 को सरिता को तेज बुखार के चलते मैक्स प्लस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 29 मार्च तक इलाज चला।

Haryana: कंपनी ने दावा खारिज किया, अब देना होगा मुआवजा

इस पर 70 हजार रुपये का खर्च आया। कंपनी ने दावा यह कहकर खारिज कर दिया कि अस्पताल नॉन-प्रेफर्ड यानी ब्लैकलिस्टेड है और ऐसे अस्पताल में इलाज पर भुगतान नहीं किया जाता। आयोग ने तर्क को खारिज करते हुए कहा कि कंपनी ने उपभोक्ता को कभी नहीं बताया कि अस्पताल ब्लैकलिस्ट है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

न ही रिकॉर्ड में कहीं यह साबित हुआ कि शिकायतकर्ता ने कोई तथ्य छिपाया या गलत दस्तावेज दिए। यह भी माना कि इलाज सही तरह हुआ और बिलों की वास्तविकता पर बीमा कंपनी कोई संदेह साबित नहीं कर सकी।

आयोग ने कंपनी को निर्देश दिए कि वह शिकायतकर्ता को 70 हजार रुपये की राशि छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित शिकायत दायर करने की तारीख से अदा करें।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

इसके अलावा पांच हजार रुपये मानसिक उत्पीड़न और 5,500 मुकदमेबाजी खर्च के रूप में देने होंगे। निर्धारित 45 दिनों में आदेश का पालन न करने पर नौ प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज लगाया जाएगा।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment