ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana flood relief: हरियाणा में बाढ़ से बर्बाद फसलों का हिसाब! ड्रोन मैपिंग और 20 सितंबर से स्पेशल गिरदावरी

On: सितम्बर 11, 2025 7:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana flood relief: हरियाणा में बाढ़ से बर्बाद फसलों का हिसाब! ड्रोन मैपिंग और 20 सितंबर से स्पेशल गिरदावरी
Join WhatsApp Group

Haryana flood relief: Account of crops destroyed by floods in Haryana! Drone mapping and special Girdawari from September 20: चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों के लिए राहत की खबर! बाढ़ और जलभराव से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए नायब सैनी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

सरकार ने खेतों की स्थिति का सटीक आकलन करने के लिए ड्रोन मैपिंग शुरू करने का फैसला लिया है। इसके जरिए हाई-क्वालिटी तस्वीरें और डेटा इकट्ठा किया जाएगा, ताकि किसानों के नुकसान की सही तस्वीर सामने आए और उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

15 सितंबर तक खुला है पोर्टल Haryana flood relief

हरियाणा में बाढ़ और जलभराव ने 5754 गांवों में तबाही मचाई है, जिससे करीब 3 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। लगभग 18 लाख 66 हजार एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है।

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

सरकार ने किसानों की मदद के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है, जहां 15 सितंबर तक नुकसान का दावा दर्ज किया जा सकता है। अगर आप प्रभावित किसान हैं, तो जल्दी से पोर्टल पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें।

20 सितंबर से स्पेशल गिरदावरी

प्रदेश सरकार ने 20 सितंबर से स्पेशल गिरदावरी शुरू करने का ऐलान किया है। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि यह काम दो हफ्तों में पूरा हो जाएगा।

सरकार ने मुआवजे का क्राइटेरिया भी तय कर लिया है और तत्काल राहत के लिए सभी जिलों को 3.06 करोड़ रुपये का रिजर्व फंड दिया गया है।

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare
रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

मुआवजे की राशि

सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की राशि तय की है। मृत्यु पर 4 लाख रुपये, 40-60% अंग हानि पर 74,000 रुपये, और 60% से ज्यादा अंग हानि पर 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। क्षतिग्रस्त मकान के लिए मैदानी क्षेत्र में 1.20 लाख और पहाड़ी क्षेत्र में 1.30 लाख रुपये मिलेंगे।

आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए 10,000 रुपये और कच्चे मकान के लिए 5,000 रुपये की सहायता होगी। दुकान या उद्योग को 100% नुकसान होने पर 1 लाख रुपये या वास्तविक नुकसान की राशि दी जाएगी। व्यावसायिक हानि के लिए 1.75 से 3.05 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 7,000 से 15,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

दूधारू पशुओं (भैंस, गाय, ऊंटनी) के नुकसान पर 37,500 रुपये, भेड़/बकरी/सूअर के लिए 4,000 रुपये, गैर-दूधारू पशुओं (ऊंट, घोड़ा, बैल) के लिए 32,000 रुपये, और मुर्गी पालन के लिए 10,000 रुपये तक की सहायता मिलेगी।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल | kaithal-to-katra-vaishno-devi-haryana-roadways-bus-timetable-route

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की कैथल-कटड़ा सीधी बस, देखें टाइमटेबल

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में | rohtak-to-pandoh-dam-haryana-roadways-new-bus-service-timetable-fare

रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी | gurugram-pachgaon-new-metro-corridor-approved-haryana-delhi-jaipur-highway

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खत्म होगा जाम: गुरुग्राम से पचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

Leave a Comment