ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana: बास्केटबॉल हादसा पर सरकार का बड़ा ऐलान 5-5 लाख मुआवजा

On: नवम्बर 27, 2025 9:04 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana: बास्केटबॉल हादसा पर सरकार का बड़ा ऐलान 5-5 लाख मुआवजा
Join WhatsApp Group

Haryana Basketball Pole Accident Compensation: हरियाणा में बास्केटबॉल पोल गिरने से दो खिलाड़ियों की मौत पर सरकार ने 5-5 लाख मुआवजा घोषित किया। खेल मंत्री परिवार से मिलेंगे, सभी खेल परिसरों की जांच के आदेश।

बास्केटबॉल कोर्ट हादसा: मुआवजा देगी सैनी सरकार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में बास्केटबॉल कोर्ट पर हुए दो दुखद हादसों में जान गंवाने वाले दोनों खिलाड़ियों के परिवारों के प्रति गहरा शोक जताया है। साथ ही दोनों परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। आज सुबह साढ़े दस बजे हरियाणा के खेल मंत्री खुद रोहतक में मृतक हार्दिक राठी के परिवार से मिलकर सांत्वना देंगे।

इन हादसों के बाद सैनी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर खेल और खिलाड़ियों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया और निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ

सीएम सैनी ने कहा कि इस दुख भरी घड़ी में पूरी सरकार परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने खेल उपकरणों की खराब हालत पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पूरे राज्य के सभी खेल परिसरों का तुरंत निरीक्षण करवाने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और खेल विभाग को रखरखाव को और मजबूत करना होगा। ऐसे हादसे दोबारा नहीं होने चाहिए, इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।

दो खिलाड़ियों की एक ही तरह से हुई मौत

हरियाणा के रोहतक और बहादुरगढ़ में सिर्फ दो दिन के अंदर बास्केटबॉल कोर्ट पर एक जैसी दो घटनाएं हुईं। दोनों बार लोहे का खंभा गिरने से एक राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी और एक किशोर की जान चली गई। विपक्ष ने भाजपा सरकार पर खेल ढांचे को चौपट करने का आरोप लगाया है। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि पहले दोनों मामलों की पूरी जानकारी लेंगे, फिर कुछ कहेंगे।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

दुखद घटना सीसीटीवी में कैद

रोहतक में 16 साल के राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी प्रैक्टिस कर रहे थे। वे हूप पर लटकने की कोशिश कर रहे थे तभी लोहे का खंभा उनकी छाती पर गिर पड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप खेल चुके हार्दिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इसी तरह बहादुरगढ़ में 15 साल के अमन के साथ भी ऐसा ही हादसा हुआ था। लखन माजरा गांव में कोर्ट के पास खेल रहे दूसरे बच्चों ने हार्दिक को अस्पताल पहुंचाया था। स्थानीय थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने यह जानकारी दी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment