ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana News: 2,953 लोगों की पेंशन पर बड़ी कार्रवाई! सत्यापन नहीं हुआ तो ब्याज सहित वसूली

On: November 21, 2025 6:02 PM
Follow Us:
Haryana News: 2,953 लोगों की पेंशन पर बड़ी कार्रवाई! सत्यापन नहीं हुआ तो ब्याज सहित वसूली
Join WhatsApp Group

Haryana News: जिला समाज कल्याण विभाग ने पेंशन स्कीम में बड़े स्तर पर अपात्र लाभार्थियों की पहचान की है। कैथल जिले के 2,953 लोगों की पेंशन तुरंत प्रभाव से रोक दी गई है।

इन लाभार्थियों को सितंबर और अक्तूबर महीने की पेंशन जारी नहीं की जाएगी। साथ ही 12 फीसदी ब्याज सहित पहले दी गई पेंशन भी वसूलने की तैयारी है।

Haryana News: अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहे

विभाग द्वारा पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन लगातार किया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय व अन्य सरकारी लाभ का डेटा अपडेट होने पर सामने आया कि प्रदेश में 36 हजार से अधिक लाभार्थियों की आय पेंशन पात्रता सीमा से अधिक है, फिर भी वे वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहे थे।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

जांच अधिकारी, जिला समाज कल्याण विभाग धर्मवीर सिंह ने बताया की ऐसी सूची जिलों को भेजी गई है जिनमें उन लोगों के नाम हैं जिन्होंने गलत तरीके से पेंशन ली है। उन्हें पात्रता साबित करने का मौका दिया जाएगा।

यदि वे पात्र साबित नहीं होते तो कार्रवाई करते हुए रिकवरी नोटिस जारी किए जाएंगे। जिले में 2,973 अपात्र लाभार्थी ऐसे पाए गए हैं।

टॉप 10 जिले जहां सबसे अधिक अपात्र पेंशनधारी मिले

जिला अपात्रों की संख्या

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

जींद 3,858
पलवल 3,134
हिसार 2,962
कैथल 2,953
सोनीपत 2,739
करनाल 1,852
सिरसा 1,846
यमुनानगर 1,662
मेवात 1,649
पानीपत 1,630

जिन लोगों ने गलत आय दर्शाकर पेंशन ली है, उनसे पहले आय-संबंधी दस्तावेज मांगे जाएंगे। यदि कोई लाभार्थी अपनी पेंशन पात्रता साबित नहीं कर पाता, तो पूरी राशि ब्याज सहित वसूली जाएगी। इससे अपात्र पाए गए लाभार्थियों में अफरा-तफरी का माहौल है।

कई ऐसे लोग भी हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा ब्याज सहित रिकवरी चुकाना उनके लिए मुश्किल होगा। कुछ लोग अब पीपीपी डेटा दुबारा अपडेट कराने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment