ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana sponsorship scheme: बच्चों को हर महीने मिलेंगे ₹4000, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

On: अगस्त 17, 2025 6:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana sponsorship scheme: बच्चों को हर महीने मिलेंगे ₹4000, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Join WhatsApp Group

Haryana sponsorship scheme: Children will get ₹ 4000 every month, know eligibility and application process: (हरियाणा स्पॉन्सरशिप योजना 2025) राज्य सरकार की एक संवेदनशील और सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य उन बच्चों को आर्थिक सहारा देना है जो कठिन परिस्थितियों में जीवन जी रहे हैं।

यह योजना खासतौर पर उन बच्चों के लिए है जो एकल अभिभावक के साथ रहते हैं या जिनके माता-पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। साथ ही, बाल कल्याण समिति द्वारा “देखरेख एवं संरक्षण” की श्रेणी में रखे गए बच्चों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता और कैसे मिलेगा लाभ Haryana sponsorship scheme

इस योजना के तहत पात्र बच्चों को ₹4000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि (Haryana monthly aid for children) जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि यह सहायता बच्चों के पोषण, शिक्षा और देखभाल में मददगार साबित होगी। यह योजना बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

आवेदन की योग्यता और जरूरी शर्तें

हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र | haryana-petrol-pump-dealers-protest-upi-mdr-charge-cash-payment
हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं बच्चों को मिलेगा जो सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों पर खरे उतरते हैं:
  • ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय ₹72,000 से कम होनी चाहिए (Haryana rural income limit)
  • शहरी क्षेत्र में यह सीमा ₹96,000 तय की गई है (Haryana urban income limit)
  • लाभार्थी परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो
  • बच्चे संबंधित जिले के मूल निवासी होने चाहिए
  • आवेदन प्रक्रिया को सरल और मोबाइल फ्रेंडली बनाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवार इसका लाभ उठा सकें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment