ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana State Wrestling Championship: हिसार के राहुल ने कुश्ती में मारी बाजी,  गोल्ड मेडल

On: नवम्बर 7, 2025 5:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana State Wrestling Championship: हिसार के राहुल ने कुश्ती में मारी बाजी,  गोल्ड मेडल
Join WhatsApp Group

Haryana State Wrestling Championship: हिसार | हरियाणा के खेल मैदान पर युवा पहलवानों का जलवा बरकरार है। बुधवार को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में हुई राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले। 97 KG भार वर्ग में हिसार के राहुल ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर सबको चौंकाया।

कांस्य पदक पर कब्जा Haryana State Wrestling Championship

लड़कियों की 53 KG भार वर्ग फ्री स्टाइल में रोहतक की मुस्कान ने गोल्ड, फतेहाबाद की रीतिका ने सिल्वर, जबकि पानीपत की दीक्षा और सोनीपत की अंजू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

59 KG भार वर्ग में पलवल की अंजली कुंडू ने टॉप किया, पानीपत की तमन्ना ने सिल्वर, सोनीपत की हिमांशी और यमुनानगर की रेंची ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। 68 KG भार वर्ग में रोहतक की कीर्ति ने गोल्ड मारा, गुरुग्राम की हंसिका हुड्डा ने सिल्वर, पानीपत की अंशु और झज्जर की मुस्कान ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

इन्हें भी मिला मेडल

लड़कों की ग्रीको रोमन स्टाइल में 60 KG भार वर्ग में झज्जर के साहिल ने गोल्ड, जींद के प्रदीप ने सिल्वर, हिसार के मंदीप और चरखी दादरी के राहुल ने ब्रॉन्ज जीता। 72 KG भार वर्ग में झज्जर के सचिन चैंपियन बने, कैथल के राजबीर ने सिल्वर, सोनीपत के अक्षय कुमार और चरखी दादरी के अंकेश ने ब्रॉन्ज हासिल किया।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

81 KG भार वर्ग में सोनीपत के सागर ने गोल्ड, चरखी दादरी के पवन ने सिल्वर, रोहतक के हैप्पी और सोनीपत के मोहित ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। 97 KG भार वर्ग में हिसार के राहुल पानू ने फिर गोल्ड मारा, भिवानी के रामबीर ने सिल्वर, चरखी दादरी के अंकित और सोनीपत के अक्षित ने ब्रॉन्ज जीता।

68 KG भार वर्ग फ्री स्टाइल में जींद के अजय ने गोल्ड, फरीदाबाद के पुष्प ने सिल्वर, नूंह के दीपक और पानीपत के सागर ने ब्रॉन्ज पर हाथ साफ किया। 79 KG भार वर्ग में झज्जर के अमन ने टॉप किया, हिसार के हैप्पी ने सिल्वर, अंबाला के विजय और नूंह के सागर दलाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। 125 KG भार वर्ग में भिवानी के सिद्धार्थ ने गोल्ड, पानीपत के जतिन ने सिल्वर, कैथल के दीपक और चरखी दादरी के उत्तम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment