Haryana Tobacco Ban Pan Masala Restriction: चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने गुटखा, पान मसाला और तंबाकू जैसे उत्पादों पर एक साल के लिए पूरी तरह रोक लगा दी है।
खाद्य एवं औषधि विभाग के ताजा आदेश से इन चीजों का बनाना, स्टोर करना, बांटना या बेचना सब बंद। अगर कोई इनकी बिक्री करता पकड़ा गया, तो सरकार सख्ती से निपटेगी, बिना किसी लिहाज के।
सेहत की चिंता से उठा ये कदम Haryana Tobacco Ban
सरकार के एक अधिकारी ने साफ कहा कि ये फैसला लोगों की सेहत को बचाने के लिए लिया गया है। तंबाकू और निकोटिन वाली ये चीजें इंसान के शरीर के लिए जहर हैं।
केंद्र सरकार ने तो 2011 में ही इन पर बैन लगा रखा है, अब हरियाणा ने भी एक साल की मोहलत बंद कर दी। आदेश में साफ लिखा है कि बेचने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई होगी, बल्कि 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी ठोंका जाएगा।
कैंसर का खतरा बढ़ा रहे थे ये जहर
हरियाणा में हर महीने करीब 3 हजार नए कैंसर मरीज सामने आ रहे हैं। गुटखा, पान मसाला और तंबाकू में निकोटिन, भारी धातुएं और जहरीले केमिकल भरे पड़े हैं।
इनका रोज चबाना मुंह, गले, फेफड़ों और शरीर के दूसरे हिस्सों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को दावत देता है। यही वजह है कि सरकार ने जनता की भलाई सोचकर इन उत्पादों पर ताला जड़ दिया। अब उम्मीद है कि ये कदम लोगों की जिंदगी बचाएगा।











