HSSC CET Free Bus Pass Registration: Haryana government started online registration, you will get free travel: HSSC CET फ्री बस पास (CET free transport) सेवा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने एक सराहनीय कदम उठाया है। आगामी ग्रुप-C CET परीक्षा 2025 के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र तक मुफ्त बस सेवा देने की योजना शुरू की गई है। यह सेवा 26 और 27 जुलाई 2025 को परीक्षा वाले दोनों दिन उपलब्ध रहेगी।
हरियाणा सरकार का यह निर्णय राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी राहत है, जिसमें परीक्षार्थी और उनके साथ एक सहायक व्यक्ति को परीक्षा स्थल तक आने-जाने की सुविधा मुफ्त मिलेगी।
9000 बसों का संचालन, परीक्षा के लिए पूरी तैयारी HSSC CET Free Bus Pass Registration
हरियाणा रोडवेज वर्तमान में 24 डिपो और 13 सब डिपो से लगभग 4000 बसें चला रहा है। अब यह संख्या बढ़ाकर 9000 बसें की जा रही है ताकि प्रदेश के 22 जिलों में आयोजित होने वाली परीक्षा में किसी भी छात्र को समय पर केंद्र तक पहुँचने में परेशानी न हो।
हर परीक्षा केंद्र के आसपास बस अड्डे को नोडल प्वाइंट बनाया गया है। यदि कोई बस अड्डा नजदीक नहीं है तो विशेष शटल सेवा भी शुरू की जाएगी। इस पूरे लॉजिस्टिक ऑपरेशन की निगरानी जिला महाप्रबंधकों द्वारा की जाएगी।
परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:
सुबह की पाली: 10:00 बजे से 11:45 तक (बस सुबह 07:30 तक)
दोपहर की पाली: 15:00 बजे से 16:45 तक (बस दोपहर 12:30 तक)
ऑनलाइन सीट बुकिंग कैसे करें?
अभ्यर्थी अपनी बस सीट को पहले से आरक्षित करने के लिए हरियाणा परिवहन की वेबसाइट (hartrans.gov.in bus pass) पर जा सकते हैं। यहाँ मोबाइल नंबर और CET एडमिट कार्ड की मदद से बुकिंग की जा सकती है।
सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड मिलने के बाद ही सीट बुक करें ताकि परीक्षा स्थल की सही जानकारी मिल सके।












