HSSC Forest Ranger Admit Card released: Know the complete date sheet of PMT and PST: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने Forest Ranger और Deputy Forest Ranger पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 09/2024 (Group 7 – Forest Ranger) और 11/2024 (Group 45 – Deputy Forest Ranger) के तहत आवेदन किया था, वे अब अपने (HSSC Forest Ranger Admit Card) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड करें और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो उसे तुरंत सुधारें। (HSSC Admit Card Download)
जानिए कब और कहां होंगे PMT और PST HSSC Forest Ranger Admit Card released
शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) की तारीखें आयोग ने घोषित कर दी हैं। PMT का आयोजन 11 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-3, पंचकूला में होगा। (Forest Ranger Physical Test)
जो उम्मीदवार 11 अगस्त को PMT में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए दूसरा मौका 12 अगस्त को उसी स्थान पर सुबह 8 बजे दिया जाएगा। वहीं, 11 अगस्त को PMT में योग्य पाए गए उम्मीदवारों की PST परीक्षा 12 अगस्त को जल्ला पुलिस बैरियर/नाका, बुर्ज कोटिया के पास, क्रैशर जोन, चंडी मंदिर से थापली रोड, जिला पंचकूला में होगी। (HSSC PMT PST Schedule)
अंतिम मौका 13 अगस्त को
जो उम्मीदवार 12 अगस्त को भी अनुपस्थित रहेंगे, उनके लिए अंतिम मौका 13 अगस्त को दिया जाएगा। इस दिन PMT और PST दोनों का आयोजन किया जाएगा। स्थान वही रहेगा—जल्ला पुलिस बैरियर/नाका, बुर्ज कोटिया के पास, क्रैशर जोन, चंडी मंदिर से थापली रोड, पंचकूला। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे रहेगा। (Forest Ranger PST Date)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। (HSSC Forest Ranger Selection Process)












