ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

HSVP New Sectors: 52 शहरों में कटेंगे 500 नए सेक्टर, 1.46 लाख एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

On: फ़रवरी 14, 2026 8:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
HSVP New Sectors: 52 शहरों में कटेंगे 500 नए सेक्टर, 1.46 लाख एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
Join WhatsApp Group

पंचकूला, HSVP New Sectors Plan 2026 : हरियाणा में व्यवस्थित शहरीकरण को नई दिशा देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने अब तक की सबसे बड़ी विस्तार योजना का खाका तैयार किया है। विभाग ने प्रदेश भर में 500 से अधिक नए रिहायशी और कमर्शियल सेक्टर विकसित करने का निर्णय लिया है। यह विकास कार्य राज्य के पांच प्रमुख जोनों पंचकूला, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले 52 अलग-अलग शहरों और कस्बों में किया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से करीब 1.46 लाख एकड़ भूमि अधिग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

प्रशासकों और संपदा अधिकारियों को सख्त निर्देश

HSVP के मुख्य प्रशासक चंद्रशेखर खरे ने इस मेगा प्रोजेक्ट को गति देने के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने पांचों जोनों के प्रशासकों और सभी संबंधित संपदा अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिग्रहण के लिए योग्य भूमि की पहचान करने और तत्काल आगामी कार्रवाई अमल में लाने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-भूमि खरीद पोर्टल के माध्यम से ही जमीन ली जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को चिह्नित भूमि का पूरा राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी और खसरा संख्या का विवरण पोर्टल पर अपडेट करना होगा।

अवैध कॉलोनियों पर लगेगी लगाम, मिलेंगे सस्ते प्लॉट

प्राधिकरण ने मुख्यालय स्तर पर चारों श्रेणियों में जोनवार प्रस्तावित जमीनों के प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। सरकार का मानना है कि इस योजना के लागू होने से शहरी क्षेत्रों के आसपास अनियंत्रित निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विस्तार पर सीधा अंकुश लगेगा। जब सरकारी एजेंसी द्वारा नियोजित तरीके से सेक्टर काटे जाएंगे, तो आम लोगों को सुरक्षित निवेश का विकल्प मिलेगा। इस पहल का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि मध्यम वर्गीय परिवारों को भी रियायती और वाजिब दरों पर वैध प्लॉट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा, जिससे वे अवैध प्रॉपर्टी डीलरों के चंगुल से बच सकेंगे।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

पंचकूला और हिसार जोन में इन शहरों का चयन

नई योजना के तहत पंचकूला जोन में व्यापक विकास कार्य होगा। इसमें पिंजौर-कालका, पंचकूला एक्सटेंशन (अलीपुर), रायपुररानी, यमुनानगर/जगाधारी, शाहबाद, कैथल, करनाल, असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, पिहोवा और लाड़वा जैसे शहर शामिल हैं। वहीं, हिसार जोन के अंतर्गत हिसार शहर, हांसी, अग्रोहा, नारनौंद, उकलाना, बरवाला, जींद, नरवाना, उचाना, फतेहाबाद, टोहाना और भूना में नए सेक्टरों के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी।

रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यहां आएंगे नए सेक्टर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के दबाव को देखते हुए रोहतक जोन में रोहतक, सांपला, कलानौर, सोनीपत, पानीपत, इसराना, खरखौदा, गन्नौर, गोहाना, झज्जर, बहादुरगढ़, एम्स के पास आरोग्यधाम बाढ़सा और बेरी को शामिल किया गया है। गुरुग्राम जोन में मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के अलावा रेवाड़ी, धारूहेड़ा, सोहना, पटौदी, फरूखनगर और गोलपहली में विस्तार होगा। फरीदाबाद जोन में औद्योगिक नगरी फरीदाबाद, नूंह, तावडू और होडल को इस महायोजना का हिस्सा बनाया गया है।

MNS Ex Servicemen: मिलिट्री नर्सिंग सर्विस वालों को मिलेगा 10% और 20% आरक्षण

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

भरोसेमंद और सटीक खबरों के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment