ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Immigration Fraud: चंडीगढ़ के इमिग्रेशन ऑफिसों में रेड, बिना परमिशन कंपनी चलाने वाले 20 संचालक गिरफ्तार

Follow Us:
Immigration Fraud: चंडीगढ़ के इमिग्रेशन ऑफिसों में रेड, बिना परमिशन कंपनी चलाने वाले 20 संचालक गिरफ्तार
Join WhatsApp Group

Immigration Fraud Raid in immigration offices of Chandigarh, 20 operators running companies without permission arrested: चंडीगढ़ शहर के अलग-अलग सेक्टरों में प्रशासन की नाक तले लंबे समय से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह से देर रात तक विभिन्न जगहों पर पुलिस ने 100 से अधिक कंपनियों के दफ्तरों में रेड की। इस दौरान 20 कंपनी संचालकों के पास इमिग्रेशन संचालन करने को लेकर प्रशासन की जारी होने वाली कोई परमिशन ही नहीं थी।

Immigration Fraud: ऐसे चल रहा था ठगी का खेल

ऐसे में पुलिस ने इन कंपनी संचालकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में बीएनएस – 223 व इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत केस कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में पुलिस ने करनाल निवासी सागर को गिरफ्तार किया जो कि बिना रजिस्ट्रेशन और परमिशन के ही सेक्टर-9 / सी में इमिग्रेशन ऑफिस चला रहा था।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

उसके खिलाफ सेक्ट-3 थाने में धारा 223 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में पुलिस ने पंचकूला के अनिल बेनीवाल को गिरफ्तार जो कि सेक्टर-8/सी, पटियाला जिला के लवप्रीत सिंह सेक्टर-9 / सी, उपेंद्र सिंह निवासी सेक्टर-22/ बी चंडीगढ़ सेक्टर-8 / सी और बलजिंदर सिंह निवासी नयागांव सेक्टर-8 / सी में इमिग्रेशन ऑफिस चला रहा था। इन सभी आरोपियों के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) के आदेशों की अवहेलना करने पर सेक्टर-3 थाने में धारा 223 बीएनएस और इमिग्रेशन एक्ट 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सेक्टर-7 व 26 की कंपनियों में भी हुई रेड

पुलिस ने आशीष निवासी पंचकूला को सेक्टर-7 / सी, अमनप्रीत सिंह निवासी यमुनानगर सेक्टर-7/सी के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अमित मंगल निवासी सेक्टर-12 पंचकूला सेक्टर- 34, प्रदीप बेनीवाल निवासी झुझार नगर मोहाली सेक्टर-35/ए. केशव कुमार निवासी खरड़ पंजाब सेक्टर-34 / ए में इमिग्रेशन ऑफिस चला रहा था। इनके खिलाफ सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज किया गया। इनके अलावा सेक्टर-36 व 39 थाने में भी कई केस दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

सेक्टर-17 थाने में ये केस दर्ज

इसी तरह से सेक्टर- 17डी एससीओ नंबर 77-78 के चौथे फ्लोर पर इमिग्रेशन कंपनी मालिक के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो कि बिना परमिशन कंपनी चला रहा था। इसके अलावा गुरजिंदर सिंह निवासी फाजिल्का पंजाब सेक्टर-17 /सी, सतविंदर पाल निवासी कपूरथला सेक्टर- 17डी, हिमांशु तिवारी निवासी सेक्टर-38 / डी चंडीगढ़ सेक्टर-22/ बी, अमनदीप सिंह निवासी अटल नगर लुधियाना, हनी टंडन निवासी लुधियाना सेक्टर-17 / सी में इमिग्रेशन ऑफिस चला रहा था। इन सभी को गिरफ्तार कर सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment