ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Jagadhri News: दिल्ली बम धमाकों के बाद रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर, जीआरपी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

On: November 11, 2025 5:17 PM
Follow Us:
Jagadhri News: दिल्ली बम धमाकों के बाद रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर, जीआरपी कर्मियों की छुट्टियां रद्द
Join WhatsApp Group

जगाधरी (Jagadhri News)। दिल्ली कार बम धमाके बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं, त्योहारों के बाद छुट्टी पर गए राजकीय रेलवे पुलिस के सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। डीजीपी ने छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। इसके चलते यमुनानगर जगाधरी के साथ जिले के अन्य स्टेशनों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके लिए राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमें बनाकर जांच की जा रही है।

Jagadhri News: दिन-रात सुरक्षा कर्मी चौकन्ने

अलर्ट के चलते दिन-रात सुरक्षा कर्मी चौकन्ने हैं और स्टेशन पर आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। प्लेटफार्म के साथ रेलवे यार्ड, यमुना रेलवे पुल, पार्किंग, पार्सल घर, प्रतिक्षालय, टिकट घर सहित तमाम स्थानों पर जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों व लोगों और उनके सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच हो रही है। वहीं, लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार और आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली कार बम धमाके बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है। उनके चार कर्मचारी दिवाल व मेला ड्यूटी के बाद छुट्टी पर थे। सभी लौट आए हैं और ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि दिन-रात स्टेशन पर चैकिंग की जा रही है। कोई व्यक्ति जांच के बिना स्टेशन पर प्रवेश नहीं कर सकता है।

मिल चुकी बम से उड़ाने की धमकी

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की तीन बार धमकी चुकी है। करीब 20 साल से यह सिलसिला चल रही है। वर्ष 2006 में पहली बार स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। तब से लेकर अब तक 26 जनवरी और 15 अगस्त के आसपास अंबाला छावनी, बराड़ा और यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लश्कर-ए-तैयबा के नाम से स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरे करीब दस पत्र भेजे गए।

हाल ही में 26 अक्तूबर 2023 को भी पत्र भेज कर दिवाली के दिन यमुनानगर जगाधरी, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कालका, चंडीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। रेलवे स्टेशनों के अलावा यमुनानगर पॉवर प्लांट, बस अड्डा सहित प्रदेश के मंदिरों को भी बम से उड़ाने की बात कही गई थी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

यात्री बनकर घूम रहे सुरक्षाकर्मी

आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि सभी कर्मचारी अलर्ट पर हैं। स्टेशन पर साधारण कपड़ों में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। वे यात्री बनकर लोगों के बीच में घूम रहे हैं। इसके अलावा ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। यार्ड सहित अन्य सभी स्थानों पर गश्त की जा रही है।

स्टेशन पर आने वाली सभी गाड़ियों की गार्द से अपडेट लिया जा रहा है। स्टेशन परिसर में आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। पार्किंग में कई दिनों से खड़े सभी वाहनों की आरपीएफ और जीआरपी जांच कर रही है। वाहन मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। संदिग्ध मिलने पर यह जब्त भी की जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment