ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kaithal News: दिल्ली घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट, पुलिस की सतर्कता बढ़ी

On: November 11, 2025 5:33 PM
Follow Us:
Kaithal News: दिल्ली घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट, पुलिस की सतर्कता बढ़ी
Join WhatsApp Group

कैथल (Kaithal News)। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद कैथल पुलिस मंगलवार को हाई अलर्ट पर रही। पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है, और स्निफर डॉग के साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसपी उपासना के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से जिले में चप्पे–चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Kaithal News: अलग-अलग जगह नाके स्थापित किए

पुलिस की टीमें चौक, चौराहों सहित विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही है। इंटर-स्टेट व इंटर जिला नाको पर वाहन जांच, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल-धर्मशाला की जांच की जा रही है। एसपी उपासना ने बताया कि जिला में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति की दृष्टि से इंटर स्टेट सहित अलग-अलग जगह नाके स्थापित किए गए है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

कड़ी सुरक्षा को लेकर पुलिस के द्वारा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को चेक किया जा रहा है। सभी थाना प्रबंधकों द्वारा अपनें-2 क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु भीड-भाड इलाकों में गश्त पड़ताल करने के निर्देश जारी किए गए हैं और इसके अलावा उन्हें निर्देशित किया गया कि अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये।

काम्बिंग सर्च अभियान चलाया

इसके साथ ही सभी थाना व क्राइम यूनिट द्वारा भी इलाकों में स्थित होटल, धर्मशालाओं व बाजारों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि को बारीकी से चेक किया जा रहा है। कैथल पुलिस की टीमों द्वारा स्निफर डॉग के साथ काम्बिंग सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

एसपी उपासना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल व ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में ठहरने का पता चलता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत दे। और इसके अलावा कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे न छुए क्योंकि इसमें कोई बम या विस्फोटक पदार्थ हो सकता है।

ऐसी लावारिस वस्तुओं के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें। ताकि समय रहते अप्रिय घटना होने से बचा जा सके। यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment