ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karwa Chauth vrat date: पति की लंबी उम्र के लिए कब रखें व्रत? जानें शुभ मुहूर्त

On: October 6, 2025 9:26 AM
Follow Us:
Karwa Chauth vrat date: पति की लंबी उम्र के लिए कब रखें व्रत? जानें शुभ मुहूर्त
Join WhatsApp Group

Karwa Chauth vrat date time: दिल्ली :करवा चौथ 2025:ज्योतिष: करवा चौथ का पावन पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ये त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है और सरगी खाई जाती है। इसके बाद दिनभर बिना पानी और अन्न के व्रत रखकर शाम को माता करवा की पूजा और कथा सुनी जाती है। अगर आप भी इस साल करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो आइए जानते हैं कि 2025 में ये व्रत कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस
MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस

करवा चौथ 2025 की तारीख और मुहूर्त Karwa Chauth vrat date

करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से जल पीकर खोला जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है, क्योंकि ये तिथि दो दिन तक रहेगी।

चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे शुरू होगी, लेकिन उदयातिथि के हिसाब से 10 अक्टूबर को ही करवा चौथ मनाना उचित रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:16 बजे से 6:29 बजे तक रहेगा। इस समय माता करवा की पूजा और कथा सुनना शुभ होगा।

GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं
GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं

माता पार्वती ने शुरू की थी परंपरा

करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास और भावनात्मक होता है। शास्त्रों के मुताबिक, सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए ये व्रत रखा था।

उनकी कठिन तपस्या के कारण ही उन्हें शिवजी पति के रूप में मिले। तभी से महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ये व्रत रखती हैं। इन दिनों बाजारों में भी करवा चौथ की रौनक देखते बनती है, जहां सजने-संवरने और पूजा की सामग्री की खरीदारी जोरों पर है।

हिसार से वृंदावन जाना हुआ आसान! शुरू हुई नई रोडवेज सीधी बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल
हिसार से वृंदावन जाना हुआ आसान! शुरू हुई नई रोडवेज सीधी बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल

डिस्क्लेमर: ये जानकारी ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment