ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Khatu Shyam Special Train: खाटूश्याम जाने वालों की मौज! 2 स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, फटाफट चेक करें टाइमिंग!

On: अगस्त 31, 2025 6:51 पूर्वाह्न
Follow Us:
Khatu Shyam Special Train: खाटूश्याम जाने वालों की मौज! 2 स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, फटाफट चेक करें टाइमिंग!
Join WhatsApp Group

Khatu Shyam Special Train: Fun for those going to Khatushyam! Gift of 2 special trains, check the timings quickly!: रेवाड़ी | हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें खासकर खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और जयपुर घूमने वालों के लिए राहत लेकर आई हैं।

इन ट्रेनों से हजारों यात्रियों को आरामदायक सफर और सीट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 2 सितंबर 2025 से शुरू होगी। अगर आप भी खाटूश्याम या जयपुर की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है!

श्रद्धालुओं के लिए खास सुविधा Khatu Shyam Special Train

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल, 2, 5, 6, 12, 13, 16, 19, 20, 26 और 27 सितंबर को रात 10:50 बजे रेवाड़ी से चलेगी और अगले दिन सुबह 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल, 3, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27 और 28 सितंबर को सुबह 2:20 बजे रींगस से रवाना होकर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 16 डेमू रैक डिब्बे होंगे। यह ट्रेन खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत होगी।

जयपुर-भिवानी ट्रेन का भी ऐलान

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

कैप्टन शशि किरण ने आगे बताया कि ट्रेन नंबर 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन, 2 से 30 सितंबर तक रोजाना सुबह 7 बजे जयपुर से चलेगी और दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल, 2 से 30 सितंबर तक रोजाना शाम 4:05 बजे भिवानी से रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे। यह ट्रेन जयपुर घूमने वाले पर्यटकों और खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं दोनों के लिए फायदेमंद होगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

ये स्पेशल ट्रेनें दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू, सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकेंगी। यह सुविधा यात्रियों को आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेगी।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment