ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gita Mahotsav Bus Service: पीपली से थर्ड गेट तक नॉनस्टॉप बसें, गीता महोत्सव पहुंचना हुआ आसान

On: November 16, 2025 7:20 PM
Follow Us:
Gita Mahotsav Bus Service: पीपली से थर्ड गेट तक नॉनस्टॉप बसें, गीता महोत्सव पहुंचना हुआ आसान
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Kurukshetra Gita Mahotsav Bus Service): गीता जयंती महोत्सव में रोडवेज विभाग पिपली से लेकर थर्ड गेट तक बसों को नॉन स्टॉप चलाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग ने 15 बसों को रिजर्व रखा है। शुरूआती दौरा में विभाग ने 12 बसों को रूटों पर चलाया है। इन बसों को बाहर से गीता जयंती देखने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए चलाया गया है।

धार्मिक स्थलों के लिए 2 इलेक्ट्रिक बसें

ड्यूटी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि विभाग ने गीता जयंती तक पिपली से थर्ड गेट के लिए 15 बसों को लगाया है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों को बढ़ाया जाएगा। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बसों को प्रशासन द्वारा निधार्रित पार्किंग तक चलाया जाएगा। रविवार को रोडवेज की बसों में करीब दस हजार लोग यात्रा करके गीता जयंती देखने पहुंचे।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

वहीं रोडवेज विभाग ने केडीबी के सहयोग से कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों के लिए भी दो इलेक्ट्रिक बसों को चलाया हुआ है। धार्मिक स्थानों का भ्रमण करने के लिए लोग इन बसों का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में शुरू हुई इन बसों में करीब 70 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।

कैथल-पिहोवा रूट पर सामान्य चलेंगी बसें

डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि भले ही कैथल-पिहोवा रूट पर ही गीता महोत्सव के लिए बसें पिपली से चलाई जा रही है लेकिन इनका सामान्य बसों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हर रोज की तरह ये बसें चलती रहेंगी जबकि महोत्सव के लिए बसें अलग से लगाई गई है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment