ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kurukshetra Gita Mahotsav: पद्मिनी कोल्हापुरे की नृत्य नाटिका से होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत

On: November 21, 2025 7:28 PM
Follow Us:
Kurukshetra Gita Mahotsav: पद्मिनी कोल्हापुरे की नृत्य नाटिका से होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Kurukshetra Gita Mahotsav): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जहां देश के विभिन्न राज्यों की लुप्त होती लोक संस्कृति को संजीवनी दे रहा है। वहीं महोत्सव का स्तर बढ़ने के बाद बॉलीवुड फिल्मी कलाकार भी इसमें रंग जमाने लगे हैं।

पिछले 10 वर्षों के दौरान अनेक प्रख्यात फिल्मी अभिनेता व अभिनेत्री अपनी-अपनी प्रस्तुति का जलवा दिखा चुके हैं। इस बार प्रख्यात अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे अपने अभिनय से रंग जमाएंगी।

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के पहले ही दिन गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के सहयोग से अपनी नृत्य नाटिका के जरिये भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं को प्रस्तुत कर खास संदेश देंगी।

विनेश फोगाट पर कुश्ती महासंघ का बड़ा एक्शन: 26 जून तक बैन, 15 पन्नों का नोटिस जारी
विनेश फोगाट पर कुश्ती महासंघ का बड़ा एक्शन: 26 जून तक बैन, 15 पन्नों का नोटिस जारी

उनकी भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका बेहद पसंद की जाती है। पिछले वर्ष ही रिलीज हुए उनके भक्ति भजन मैं तेरी आंखों में डूबी रहूं मेरे कन्हैया काफी प्रचलित हुआ।

Kurukshetra Gita Mahotsav: ये भी देंगे खास प्रस्तुति

25 नवंबर– पंजाबी भजन गायक कंवर ग्रेवाल गीता का संदेश सूफी अंदाज में देंगे।
26 नवंबर – महाभारत सीरियल के दुर्याेधन एवं फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर नाटिका प्रस्तुत करेंगे।
27 नवंबर – सुरेश वाडेकर भजनों के जरिये गीता संदेश देंगे।
28 नवंबर- रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति होगी।
29 नवंबर – प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार और अन्य कवि प्रस्तुति देंगे।
30 नवंबर – साध्वी पूर्णिमा का आध्यात्मिक प्रवचन और भक्ति गान होगा।
01 दिसंबर – प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा मुख्य कार्यक्रमों के अंतिम दिन प्रस्तुति देंगे।

बॉलीवुड के ये कलाकार दिखा चुके अभिनय

महोत्सव में पिछले वर्ष ही मैंने प्यार किया फिल्म से अभिनय के कॅरिअर की उड़ान भरने वाली प्रख्यात अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने द्रौपदी नृत्य ड्रामा किया था जिसे देख दर्शक गदगद हो उठे थे।

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2026: मुख्यमंत्री ने जारी की सातवीं किस्त, गैस सब्सिडी के पैसे भी ट्रांसफर
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2026: मुख्यमंत्री ने जारी की सातवीं किस्त, गैस सब्सिडी के पैसे भी ट्रांसफर

इससे पहले 2019 में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने देवी रुक्मिणी के विवाह पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की थी जिसमें उन्होंने रुक्मिणी का और अर्पित शर्मा ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। यही नहीं 2016 में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी महोत्सव में द्रौपदी नृत्य की प्रस्तुति दी थी।

पिछले वर्ष 2024 में प्रख्यात फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने महोत्सव में हमारे राम नाटक प्रस्तुत किया था जिसमें उन्होंने रावण के जटिल चरित्र को चित्रित किया और दिखाया कि रावण सिर्फ एक खलनायक नहीं बल्कि एक विद्वान, शिव भक्त और तपस्वी भी था।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि मनुष्य के भीतर राम और रावण दोनों हैं और यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह किसे प्राथमिकता देता है।

हरियाणा UG एडमिशन अपडेट: बिना रिजल्ट आए खुलेगा पोर्टल, जानें आवेदन में गलती होने पर कैसे होगा सुधार
हरियाणा UG एडमिशन अपडेट: बिना रिजल्ट आए खुलेगा पोर्टल, जानें आवेदन में गलती होने पर कैसे होगा सुधार

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now