ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kurukshetra News: ऑनलाइन रजिस्ट्री करने में कुरुक्षेत्र टॉप पर, एक माह 10 दिन में 1300 रजिस्ट्रियां

On: नवम्बर 10, 2025 8:54 अपराह्न
Follow Us:
Kurukshetra News: ऑनलाइन रजिस्ट्री करने में कुरुक्षेत्र टॉप पर, एक माह 10 दिन में 1300 रजिस्ट्रियां
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र (Kurukshetra News)। तहसीलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री करने में कुरुक्षेत्र पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। पिछले एक माह 10 दिन के दौरान करीब 1300 रजिस्ट्रियां की जा चुकी हैं। सोमवार को भी करीब 40 रजिस्ट्रियां की गईं। प्रदेश सरकार ने भी जिला प्रशासन को सोमवार को हुई ऑनलाइन मीटिंग में बधाई दी है।

भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तहसीलों में भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें सामने आने के चलते इस पर अंकुश लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू करने का एलान किया था। इसके साथ ही 29 सितंबर को मुख्यमंत्री ने पोर्टल लॉन्च किया था। अगले दिन से कुरुक्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रियां शुरू कर दी गई थीं। हालांकि पहले कुछ दिन तक कर्मचारियों को पोर्टल में रही खामियों का सामना करना पड़ा तो लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन जिले की सभी तहसीलों में कामकाज सुचारू हुआ।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Kurukshetra News: रजिस्ट्री कार्य सुचारू

रजिस्ट्री कार्य में लगे कर्मी प्रमोद कुमार का कहना है कि कुछ मामूली तकनीकी दिक्कत पोर्टल पर आती है तो उसे तत्काल दुरूस्त कर दिया जाता है। वहीं दावा किया जा रहा है कि जिले की सभी तहसीलों में रजिस्ट्री कार्य सुचारू चल रहा है।

9 अक्तूबर तक ही 1259 रजिस्ट्रियां

डीआरओ चेतना चौधरी का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रियां करने का काम पूरी तरह से सुचारू चल रहा है। 9 अक्तूबर तक ही 1259 रजिस्ट्री की जा चुकी हैं, सोमवार को भी करीब 40 रजिस्ट्री की गई। अब ऑफलाइन रजिस्ट्रियां करने का कार्य पूरी तरह से बंद हो चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से 29 सितंबर को पोर्टल लाॅन्च करते ही जिले में इसी मोड में रजिस्ट्री शुरू कर दी गई थी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment