Lado Laxmi Yojana haryana scheam: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खबर! प्रदेश सरकार 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह योजना बीजेपी सरकार के चुनावी वादों का हिस्सा थी, और अब इसे पहले चरण में लागू किया जा रहा है। अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहती हैं, तो समय रहते जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें।
पहले चरण में कौन सी महिलाएं होंगी पात्र? Lado Laxmi Yojana
इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये या उससे कम है। इसके लिए कुछ खास शर्तें और दस्तावेज जरूरी हैं। आइए जानते हैं कि आपको किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
परिवार पहचान पत्र (पीपीपी): यह सबसे जरूरी दस्तावेज है। पीपीपी में आपके परिवार की पूरी जानकारी और सालाना आय दर्ज होती है। पहले चरण में सिर्फ 1 लाख रुपये या उससे कम आय वाले परिवारों को ही लाभ मिलेगा। आप इसे नजदीकी सीएससी केंद्र, पीपीपी संचालक या सरल केंद्र से बनवा सकती हैं।
आय प्रमाण पत्र: इस योजना के लिए परिवार की आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र चालू वित्तीय वर्ष का होना चाहिए। आप सरल पोर्टल पर परिवार पहचान संख्या (पीपीएन) के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
आधार कार्ड: योजना का पैसा डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते में आएगा, इसलिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार पर हरियाणा का पता होना चाहिए और ई-केवाईसी के लिए इसे लिंक करना अनिवार्य है।
निवास प्रमाण पत्र: लाभ लेने के लिए आपको या आपके पति को कम से कम 15 साल से हरियाणा का निवासी होना चाहिए। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट जैसे दस्तावेज काम आएंगे।
बैंक पासबुक: जिस बैंक खाते में पैसा आएगा, उसकी पासबुक की कॉपी देनी होगी। इसमें खाता संख्या, IFSC कोड, शाखा का नाम और पता, और खाताधारक का नाम होना चाहिए।
पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर: आवेदन के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार से लिंक मोबाइल नंबर देना जरूरी है, ताकि ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन हो सके।
आवेदन कैसे करें?
सरकार जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना के लिए एक मोबाइल ऐप और वेबसाइट लॉन्च करेगी। इसके जरिए महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकेंगी। जैसे ही आवेदन शुरू होंगे, आपको इसकी सूचना मिल जाएगी।
जरूरी सलाह
अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो तुरंत बनवा लें। दस्तावेजों की कमी की वजह से आप इस शानदार योजना का लाभ गंवा सकती हैं। समय रहते तैयार रहें और 2100 रुपये की मासिक मदद का फायदा उठाएं!











