Manimajra News The way to auction residential plots in Pocket-6 is easy, collector rate has raised expectations: मनीमाजरा पॉकेट नंबर 6 के 5 ई रेजिडेंशियल प्लॉट के लिए डीसी की ओर से नगर निगम को उप्पल हाउसिंग सोसायटी के कलेक्टर रेट भेजे गए हैं। इन बने हुए प्लॉट के कलेक्टर रेट 13,850 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से 7.7 एकड़ जमीन का 6 रिजर्व प्राइस 500 करोड़ से भी ज्यादा बनता है।
हालांकि अभी रिजर्व प्राइस 5 फाइनल नहीं हुआ है, इस्टेट ब्रांच ने 5 इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से कैल्कुलेशन मांगी है, ताकि कोई टेक्निकल कमी न रहे। इस रिजर्व प्राइस पर फ्री होल्ड रेजिडेंशियल प्लॉट की जमीन ऑक्शन करके एमसी को 700 करोड़ रुपए से ज्यादा मिलने की उम्मीद है। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि रिजर्व प्राइस की अप्रूवल के लिए इसी महीने हाउस मीटिंग में एजेंडा लाया जाएगा।
इसके अप्रूवल के बाद ही रेजिडेंशियल प्लॉट ऑक्शन पर लगाया जाएगा। इससे पहले डीसी ऑफिस की तरफ से निगम को चार रेट भेजे गए थे, जिस पर निगम ने ऑब्जेक्शन किया था। दोबारा से डीसी ऑफिस को लेटर लिखा गया कि पॉकेट नंबर 6 के पांच प्लॉट्स में फ्लैट बनने हैं। इसलिए वहां का कलेक्टर रेट फ्लैट के हिसाब से भेजा जाए।
फ्लैट की संख्या पर तय होगा रिजर्व प्राइस
चीफ इंजीनियर को उप्पल सोसायटी के कलेक्टर रेट के हिसाब से पॅकिट 6 के रेजिडेंशियल प्लॉट का 2 एफएआर अनुसार रिजर्व प्राइस तय करने को कहा गया है। अब इंजीनियर कैल्कुलेट करेंगे कि पॉकेट नंबर 6 के पांच प्लांट में कितने यूनिट फ्लैट बन सकेंगे फ्लैट की संख्या पर ही रिजर्व प्राइस तय होगा।
डीसी ऑफिस की ओर से पहले भेजे गए रेट
• 1,26,400 रुपए प्रति वर्ग गज – सेक्टर-38 एंड अदर्स 471 करोड़ (रिजर्व प्राइज ये) • 83,550 रुपए प्रति वर्ग गज – शिवालिक एन्क्लेव 311.74 करोड़ (रिजर्व प्राइज ये) • 13,580 रु./ वर्ग फुट उप्पल हाउसिंग – 500 करोड़ (रिजर्व प्राइज ये)
मॉर्डन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की इवेलिंग यूनिट्स
ग्राउंड फ्लोर – 9300 रुपए प्रति वर्ग फुट फर्स्ट फ्लोर 7490 रुपए प्रति वर्ग फुट सेकंड फ्लोर 6810 रुपए प्रति वर्ग फुट
थर्ड फ्लोर 5800 रुपए प्रति वर्ग फुट













